[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चंवरा पीएचसी में डॉक्टर व अन्य कर्मचारियों के पद खाली होने से दर्जनों गांवों के मरीज इलाज के लिए तरसे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चंवरा पीएचसी में डॉक्टर व अन्य कर्मचारियों के पद खाली होने से दर्जनों गांवों के मरीज इलाज के लिए तरसे

जब अस्पताल ही बीमार है तो मरीज इलाज के लिए कहां जाएं... पूर्व सैनिक प्रताप सिंह शेखावत, पिछले दिनों चंवरा आए सीएमएचओ गूर्जर से भी ग्रामीणों ने की थी डाक्टर लगाने की मांग, 15 दिन के आश्वासन के बाद भी नहीं मिला अस्पताल को डॉक्टर व कर्मचारी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : किशोर कुमार 

उदयपुरवाटी : किशोर कुमार उदयपुरवाटी उपखंड क्षेत्र के चंवरा पीएचसी में इन दिनों डॉक्टर व अन्य कर्मचारियों के पद रिक्त होने से दर्जनों गांवों के लोग इलाज के लिए काफी परेशान हो रहे हैं। मजबूरन मरीजों को इलाज के लिए गुढ़ागौड़जी जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस पीएचसी के अन्तर्गत चंवरा, गढला, हीरवाना, ककराना, दीपपुरा, किशोरपुरा सहित दर्जनों गांव आते हैं। पीएचसी में डाक्टर, फार्मेसिस्ट, दो जीएनएम, एलएचवी लेडी हेल्थ वर्कर, दो वार्ड बॉय के पद रिक्त चल रहे हैं। एक पद स्वीपर जो डेपुटेशन पर लगा हुआ है उदयपुरवाटी से यहां नहीं आता है। उसको भी यहां लगाया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल खुद ही बीमार है तो मरीजों का इलाज कहां होगा। इस बारे में उच्चाधिकारियों को बार-बार अवगत करवाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। पिछले दिनों 24 जनवरी को शहीद रामसिंह शेखावत के शहादत दिवस पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे झुंझुनूं सीएमएचओं छोटे लाल गूर्जर को पूर्व सैनिकों ने ज्ञापन देकर डॉक्टर व अन्य कर्मचारी लगाने की मांग की थी। सीएमएचओ ने मौके पर ही ग्रामीणों को 15 दिन के अंदर डॉक्टर लगाने का आश्वासन दिया था। लेकिन आज तक नहीं लगाया गया जिससे ग्रामीणों और पूर्व सैनिकों में आक्रोश है। हवलदार प्रताप सिंह शेखावत सहित पूर्व सैनिकों और ग्रामीणों ने झुंझुनूं जिला कलेक्टर से अस्पताल में डॉक्टर व अन्य कर्मचारी लगाने की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin