[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लीखवा गांव में व्यापारी का तूड़ा जलाया:व्यापारी के 2000 क्विंटल तूड़े को किया आग के हवाले, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

लीखवा गांव में व्यापारी का तूड़ा जलाया:व्यापारी के 2000 क्विंटल तूड़े को किया आग के हवाले, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

लीखवा गांव में व्यापारी का तूड़ा जलाया:व्यापारी के 2000 क्विंटल तूड़े को किया आग के हवाले, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

पिलानी : पिलानी थाना क्षेत्र के लीखवा गांव में आगजनी की घटना सामने आई है। व्यापारी सत्यवीर सिंह झाझड़िया के 2000 क्विंटल तूड़े को किसी अज्ञात व्यक्ति ने केमिकल डालकर जला दिया। इस घटना से व्यापारी को करीब 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी सुबह 10 बजे मिली। गांव के सरपंच सूबेदार बचन सिंह शेखावत ने तुरंत पीपली पुलिस चौकी और पिलानी नगरपालिका के दमकल विभाग को सूचित किया। चौकी इंचार्ज गोधूराम सिंह मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

पीड़ित सत्यवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने व्यापार के लिए तूड़ा इकट्ठा किया था। सूखे तूड़े में आग तेजी से फैली और कुछ ही देर में बड़ा हिस्सा जलकर राख हो गया। उन्होंने पिलानी थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22