[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा नगर पालिका की सीमाओं का विस्तार:पांच ग्राम पंचायतों के राजस्व क्षेत्रों को किया शामिल, राज्यपाल ने दी मंजूरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा नगर पालिका की सीमाओं का विस्तार:पांच ग्राम पंचायतों के राजस्व क्षेत्रों को किया शामिल, राज्यपाल ने दी मंजूरी

चिड़ावा नगर पालिका की सीमाओं का विस्तार:पांच ग्राम पंचायतों के राजस्व क्षेत्रों को किया शामिल, राज्यपाल ने दी मंजूरी

चिड़ावा : राजस्थान सरकार ने चिड़ावा नगर पालिका की सीमाओं का विस्तार कर दिया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। नगर पालिका में पांच ग्राम पंचायतों के राजस्व क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इनमें ग्राम पंचायत ओजटू के राजस्व ग्राम ओजटू और निजामपुर का पूरा क्षेत्र शामिल है। ग्राम पंचायत अरडावता के अंतर्गत खेमू की ढाणी का संपूर्ण सीमा क्षेत्र भी नगर पालिका में जोड़ा गया है। इसके अलावा डालमिया की ढाणी ग्राम पंचायत का पूरा राजस्व क्षेत्र भी अब नगर पालिका का हिस्सा बन गया है।

अडूका ग्राम पंचायत का राजस्व क्षेत्र और सेहीकलां ग्राम पंचायत का संपूर्ण क्षेत्र भी नगर पालिका में शामिल कर लिया गया है। 2011 की जनगणना के अनुसार इन क्षेत्रों की कुल जनसंख्या 17,125 है। यह विस्तार राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 की धारा 3 के तहत किया गया है। निदेशक एवं विशिष्ट शासन सचिव इंद्रजीत सिंह ने राज्यपाल की आज्ञा से इस अधिसूचना को जारी किया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22