नीमकाथाना में वन विभाग की कार्रवाई:प्रतिबंधित पंचमेल लकड़ी से भरा ट्रक जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार
नीमकाथाना में वन विभाग की कार्रवाई:प्रतिबंधित पंचमेल लकड़ी से भरा ट्रक जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार
नीमकाथाना : नीमकाथाना में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित पंचमेल की लकड़ियों से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। वन विभाग की टीम ने भूदोली चौराहे पर ट्रक को रोककर जांच की। जांच में ट्रक में प्रतिबंधित पंचमेल की लकड़ियां भरी हुई मिलीं।
इस कार्रवाई में वन सुरक्षा अधिकारी हरलाल, क्षेत्रीय अधिकारी पुनीत शर्मा, वन रक्षक राजकुमार और दीपेंद्र शामिल थे। टीम ने ट्रक चालक अजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वन विभाग ने प्रतिबंधित लकड़ी की तस्करी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गश्ती दल ने यह कार्रवाई की है।
अब वन विभाग के अधिकारी आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं। लकड़ियों से भरा ट्रक कहा से आ रहा था और कहा जा रहा था इसकी जांच कर रहे हैं। क्षेत्रीय वन अधिकारी हरलाल ने बताया कि शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045908

