[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाइक और चांदी की चेन लूटी:भारत फाइनेंस इन्क्लूजन लिमिटेड के कर्मचारी के साथ हुई लूट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बाइक और चांदी की चेन लूटी:भारत फाइनेंस इन्क्लूजन लिमिटेड के कर्मचारी के साथ हुई लूट

हथियारबंद 3 बदमाश घुसे थे कम्पनी ऑफिस में, सेफ रूम की मांगी थी चाबी

झुंझुनूं : झुंझुनूं में भारत फाइनेंस इन्क्लूजन लिमिटेड में के ऑफिस में तीन हथियारबंद बदमाश घुस गए। सेफ रूम की चाबी नहीं मिली, इसलिए बड़ी वारदात से बच गए। मौजूद कर्मचारी से मारपीट कर उसके गले से चांदी चेन तोड़ ली। बाइक की चाबी ली और बाइक लेकर फरार हो गए। घटना मंगलवार सुबह 9 बजे की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, मौका देखा। थानाधिकारी हर्जिंदर सिंह ने बताया कि कर्मचारी अमित भार्गव ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार झुंझुनूं शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित भारत फाइनेंस इन्क्लूजन लिमिटेड की शाखा में काम करता है। सुबह करीब 9:05 बजे तीन हथियारबंद बदमाशों कार्यालय में घुस गए। इस दौरान वह ऑफिस में अकेला ही था।

कर्मचारी अमित भार्गव ने बताया कि बंदूक दिखाकर सेफ रूम की चाबी मांगी। चाबी न मिलने पर बदमाशों ने अमित के गले से चांदी की चेन छीन ली और उनका मोबाइल बंद करके बाहर रख दिया। इसके बाद बदमाशों ने अमित को एक कमरे में बंद कर दिया और सेफ रूम की चाबी तलाशने लगे। चाबी न मिलने पर मोटरसाइकिल (RJ18SY4605) लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अमित भार्गव की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और बदमाशों की तलाश जारी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22