[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दो साल से फरार वाहन चोर गिरफ्तार:घर के बाहर से पिकअप चोरी वारदात को दिया था अंजाम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दो साल से फरार वाहन चोर गिरफ्तार:घर के बाहर से पिकअप चोरी वारदात को दिया था अंजाम

दो साल से फरार वाहन चोर गिरफ्तार:घर के बाहर से पिकअप चोरी वारदात को दिया था अंजाम

खेतड़ी : खेतड़ी पुलिस ने पिकअप चोरी के मामले में एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मनोज कुमार पिछले दो साल से फरार चल रहा था। थानाधिकारी गोपाल लाल जांगिड़ के अनुसार घटना 15 जनवरी 2023 की है। ककराय निवासी नरेश कुमार ने अपनी पिकअप गाड़ी घर के बाहर खड़ी की थी। रात करीब 11 बजे देखा तो गाड़ी गायब थी।

पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष टीम बनाई। टीम ने आसपास के संदिग्ध लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जांच में पता चला कि चोरी की वारदात नांदेड़ी फतेहाबाद निवासी मनोज कुमार ने की थी। पुलिस पिछले दो साल से आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। सूचना मिली कि आरोपी क्षेत्र में आया हुआ है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मनोज कुमार पुत्र जगदीश चन्द्र बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही चोरी की गई गाड़ी की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। गिरफ्तारी में एसआई बनवारीलाल यादव, एचसी राजवीर सिंह, कॉन्स्टेबल सुनील कुमार और जयप्रकाश की टीम शामिल थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22