[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक कल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक कल

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक कल

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं-खेतड़ी : भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक 4 फरवरी को सुबह दस बजे दीनबंधु मैरिज गार्डन कोपर में जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया की अध्यक्षता में आयोजित की जायेगी। उपरोक्त जानकारी देते हुए भाजपा के जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा ने बताया कि बैठक में भा ज पा के प्रदेश मंत्री लक्ष्मीकांत भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। बैठक में नव मतदाता अभियान एवं जन आक्रोश यात्रा आदि कार्यक्रमों की समीक्षा की जायेगी तथा आगामी कार्यक्रमों की योजना बनाई जाएगी।

बैठक में सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, जिला प्रमुख, पूर्व जिला प्रमुख,उप जिला प्रमुख, पूर्व उप जिला प्रमुख, प्रधान,उप प्रधान, पूर्व प्रधान, पार्टी के जिला पदाधिकारी, मोर्चों के जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक तथा जिला कार्यसमिति के सदस्य भाग लेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22