[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्व विभाग को मंत्रालयिक निदेशालय से बाहर रखने की मांग:चिड़ावा के राजस्व कर्मचारियों ने नायब तहसीलदार को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्व विभाग को मंत्रालयिक निदेशालय से बाहर रखने की मांग:चिड़ावा के राजस्व कर्मचारियों ने नायब तहसीलदार को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

राजस्व विभाग को मंत्रालयिक निदेशालय से बाहर रखने की मांग:चिड़ावा के राजस्व कर्मचारियों ने नायब तहसीलदार को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

चिड़ावा : चिड़ावा में राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों न राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश सिंह कविया के नेतृत्व में कर्मचारियों ने नायब तहसीलदार बलबीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम दिया गया। इसमें राजस्व विभाग को मंत्रालयिक निदेशालय से बाहर रखने की प्रमुख मांग की गई है। कर्मचारियों ने कई महत्वपूर्ण कार्यालयों को निदेशालय गठन से बाहर रखने की मांग की है। इनमें राजस्व मंडल, संभागीय आयुक्त कार्यालय, जिला कलेक्टर कार्यालय, राजस्व अपील अधिकारी कार्यालय, उपखण्ड कार्यालय, तहसील कार्यालय, जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय और भू-प्रबंध अधिकारी कार्यालय शामिल हैं।

ज्ञापन में कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की है। साथ ही आंदोलन की सूचना भी दी है। इस अवसर पर कई पदाधिकारी मौजूद थे। इनमें रामनरेश ओला, योगेश बारोदिया, नवनीत शर्मा, कृष्ण कुमार, महेन्द्र कुमार सैनी, सरोज, सुभिता, सुशिला देवी और पूनम प्रमुख थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22