[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ मीनाक्षी जांगिड़ का जिला स्तर पर सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ मीनाक्षी जांगिड़ का जिला स्तर पर सम्मान

स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ मीनाक्षी जांगिड़ का जिला स्तर पर सम्मान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : जांगिड़ अस्पताल की स्त्रीरोग विशेषज्ञ डाॅ मीनाक्षी जांगिड़ का जिला स्तर पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत सन 2023-24 में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ छोटेलाल गुर्जर, जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी, झुंझुनूं भाजपा जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी तथा अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित थे। डाॅ मीनाक्षी को प्रतीक चिंह व सर्टीफिकेट देकर अतिथियों ने सम्मानित किया। ज्ञात रहे डाॅ मीनाक्षी जांगिड निजी अस्पताल में सेवा करते हुए भी सरकारी अस्पताल में जाकर महिलाओं की चिकित्सा करती है। मां वाउचर योजना में सरकारी नियमों के तहत सोनोग्राफी भी करती है। आपको परिवार नियोजन के लिए भी राजस्थान में निजी अस्पतालों में प्रथम रहने पर चार बार लाख लाख रुपए के ईनाम तथा प्रमाण पत्र मिल चुके है। वे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं व बेटी को सशक्त बनाओ की प्रेरणा स्रोत है। जांगिड अस्पताल में होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रमों अन्धता निवारण, मधुमेह, गठिया, दमा, एनिमिया उन्मूलन, पल्स पोलियो, बच्चो का टीकाकरण व महिलाओं का टिटनस टीकाकरण आदि में भी उत्कृष्ट योगदान करती है। इस सम्मान से डाॅ मीनाक्षी को प्रशंसको की ओर से बधाइयां मिल रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin