[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : कैफे पर कार्यवाही, 04 कैफे संचालक व 26 मनचले गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं : कैफे पर कार्यवाही, 04 कैफे संचालक व 26 मनचले गिरफ्तार

पुलिस ने दबिश देते हुए की कार्रवाई:कैफे पर अवांछित गतिविधियां, चार संचालकों समेत 30 गिरफ्तार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : शहर में कैफे में चल रही अवांछित गतिविधियाें पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने शुक्रवार काे 12 कैफे पर दबिश दी। जिसमें अनैतिक गतिनिधि पाए जाने पर चार संचालकों समेत कैफे पर कार्रवाई, 4 कैफे संचालक समेत 30 जनाें काे गिरफ्तार किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक झुंझुनू मृदुल कच्छावा, आईपीएस के निर्देशानुसार अति. पुलिस अधीक्षक झुंझुनू डॉ0 तेजपाल सिंह आरपीएस, वृताधिकारी वृत झुंझुनू शहर शंकरलाल छाबा आरपीएस के नेतृत्व में झुंझुनू शहर में मंडावा मोड़ स्थित 12 कैफे पर कार्यवाही की गयी।

गठित टीम का विवरण

  • सुरेन्द्र सिंह देगड़ा पुनि थानाधिकारी थाना कोतवाली झुन्झुनू मय जाप्ता।
  • राजकुमार उनि प्रो. थाना कोतवाली झुन्झुनू।
  • मुनेषी मीणा पुनि महिला थाना इंचार्ज ।
  • धर्मेन्द्र मीणा उनि ट्रेफिक थाना इंचार्ज ।
  • आशुतोष सउनि थाना इंचार्ज पुलिस थाना सदर ।
  • निर्भया स्कोड झुन्झुनू।

कार्यवाही विवरण :

03.02.2023 को शंकरलाल छाबा वृत्ताधिकारी वृत झुन्झुनू शहर के नेतृत्व में उपरोक्त गठित छः टीमों द्वारा मय जाप्ता के अलग-अलग मण्डावा मोड स्थित 12 कैफे पर एक साथ दबिश दी जाकर चेकिंग की गयी। उक्त कैफे को चेक किया गया तो इनके संचालनकर्ताओ ने लकड़ी के केबिन बनाकर पर्दे लगा रखे है तथा अंदर कम रोशनी कर रखी थी। केबिनो को चेक किया गया तो इन केबिनों के अंदर नौजवान लड़के व लडकीया अवांछनीय गतिविधियां करते पाये गये। जिस पर लडकीयो को समझाइश व हिदायत दे कर मौके से रवाना किया गया। इन कैफे में केबिन के पर्दे हटवाये गये। इस कार्यवाही के दौरान कैफे संचालक व उनमें अवांछनीय गतिविधिया करते पाये गये लडको द्वारा विरोध करने पर शांति भंग में कुल 30 लड़को को धारा 151 सीआरपीसी में गिरफतार किया गया। कार्यवाही के दौरान कुछ कैफे संचालक पुलिस के आने की भनक लगने पर मौके से फरार हो गये।

इन कैफे पर दी गई दबिश :

  • रॉयल कैफे
  • लव बाइट कैफे
  • अवध कैफे
  • आरजे 18 फौजी कैफे
  • द किंग कैफे
  • आरजे 18 कैफे
  • चौधरी कैफे
  • कुल्हरी कैफे
  • बैकबेंचर कैफे
  • जौकर कैफे
  • फ्रेण्डस कैफे
  • सनामीका कैफे

कई कैफे संचालक हुए फरार :

  • प्रीतम पुत्र सतवीर जाति मेघवाल उम्र 27 साल निवासी महरमपुर पुलिस थाना चिड़ावा।
  • अनिल पुत्र प्रभुदयाल जाति मेघवाल उम्र 23 साल निवासी बिबासर ।
  • रमेश पुत्र मोतीराम जाति जाट उम्र 47 साल निवासी कोलिण्डा ।
  • सिकन्दर पुत्र भवरू अली जाति कायमखानी उम्र 25 साल निवासी पुरा की ढाणी ।

ये मनचले लडके आए पुलिस की पकड़ में :

नरेश कुमार, योगेन्द्र करोल, विजय कुमार, योगेन्द्र विकास, संजय खान अनिल कुमार, सरफरोज, शोयब खान, अंकित, नवीन, आर्यन, पवन, फरहान अभिषेक कुमार, अभिषेक जागिंड, संदीप, नितेश, अनूप, जगमोहन, हरिष, पंकज, हनुमान, विरेन्द्र सिंह, मोहम्मद अकरम, कर्मवीर ।

भविष्य में निरन्तर कैफे चेकिंग की कार्यवाही जारी रहेगी। मिडीया के माध्यम से यहा आस-पास कोचिंग व कॉलेजो में पढ़ने आने वाले लड़के लडकीयों को चेतावनी दी जाती है कि अगर भविष्य मे अवांछनीय गतिविधिया करते पाये गये तो कैफे व यहां पर अवाधनीय गतिविधी करने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किये जायेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22