[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी में मेघवाल समाज की बैठक:सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर सौंपी जिम्मेदारी, 5 फरवरी को होगा आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी में मेघवाल समाज की बैठक:सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर सौंपी जिम्मेदारी, 5 फरवरी को होगा आयोजन

खेतड़ी में मेघवाल समाज की बैठक:सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर सौंपी जिम्मेदारी, 5 फरवरी को होगा आयोजन

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ीनगर के गोठड़ा में शुक्रवार को मेघवाल समाज की बैठक हुई। डॉ. इंद्राज सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में 5 फरवरी को होने वाले सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। डॉ. इंद्राज ने बताया कि 5 फरवरी को खेतड़ी के टोडी मोहल्ला स्थित अंबेडकर भवन में रविदास जयंती समारोह मनाने और डॉ. अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी के नव निर्वाचित अध्यक्ष एडीजी क्राइम डॉक्टर रवि प्रकाश मेहरड़ा के सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

5 फरवरी को आयोजित होगा सम्मान समारोह

उन्होंने बताया कि करीब एक माह पहले पूरे प्रदेश भर में डॉ. भीमराव अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी के चुनाव करवाए गए थे। जिसमें प्रदेश में एडीजी क्राइम के पद पर कार्यरत रवि प्रकाश मेहरड़ा निर्वाचित हुए है। एडीजी रवि प्रकाश मेहरडा मूल रूप से खेतड़ी के रहने वाले हैं। जिन्होंने समाज के विकास और बेहतर पुलिसिंग देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रदेशभर में हुए वेलफेयर सोसाइटी के चुनाव में समाज के लोगों ने भाग लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। निष्पक्ष रूप से हुए चुनाव में नए अध्यक्ष के रूप में रवि प्रकाश मेहरड़ा को चुना गया था। वेलफेयर सोसाइटी की ओर से खेतड़ी कस्बे में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेशाध्यक्ष समेत समाज में अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में बेहतर कार्य करने वाले युवाओं का सम्मान किया जाएगा।

कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई है। टीम बनाकर समारोह में भाग लेने के लिए गांव-गांव प्रचार प्रसार कर आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समाज विकास की दिशा में ले जाने में प्रत्येक व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा में जोड़कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा।

ये लोग रहे मौजूद

बैठक में पार्षद हरमेंद्र चनानिया, ईश्वर सिंह मेघवाल, गोपाल चनानिया, रामोतार मरोड़िया, रमेश मेघवाल, दुलीचंद मेघवाल, मुकेश बनेटीवाल, दीपचंद गोठवाल, होशियार मेघवाल, बीरबल मेघवाल, राकेश मेघवाल, सुमित मेघवाल, जगत बायलिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22