[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

युवक का सिर दीवार पर मारा, पीट-पीटकर हत्या, घसीटकर घर के अंदर ले गया; 20 मिनट बाद शव सड़क पर फेंककर हुआ फरार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

युवक का सिर दीवार पर मारा, पीट-पीटकर हत्या, घसीटकर घर के अंदर ले गया; 20 मिनट बाद शव सड़क पर फेंककर हुआ फरार

युवक का सिर दीवार पर मारा, पीट-पीटकर हत्या, घसीटकर घर के अंदर ले गया; 20 मिनट बाद शव सड़क पर फेंककर हुआ फरार

श्रीमाधोपुर : सीकर के श्रीमाधोपुर में आपसी विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने पहले युवक को घर के बाहर पीटा और दीवार पर सिर मारा। इसके बाद घसीटते हुए अपने घर के अंदर ले गया और वहां भी पिटाई की।

करीब 20 मिनट बाद आरोपी युवक को घसीटकर घर के बाहर लाया और फेंक दिया। इसके बाद आरोपी अपने घर के मेन गेट के ताला लगाकर फरार हो गया। घटना श्रीमाधोपुर के वार्ड 32 कचियागढ़ में शनिवार देर शाम को हुई। मारपीट और मर्डर की यह पूरी घटना पास में स्थित श्री जगन्नाथ गेस्ट हाउस के सीसीटीवी में कैद हो गई।

पहले 4 तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम…

आरोपी ने पहले घर के बाहर युवक राजू के साथ मारपीट की। इस दौरान राजू का सिर दीवार पर मारा।
आरोपी ने पहले घर के बाहर युवक राजू के साथ मारपीट की। इस दौरान राजू का सिर दीवार पर मारा।
मारपीट के बाद आरोपी ने युवक को घसीटा और घर के अंदर ले गया। आरोपी ने उसके साथ घर में भी मारपीट की।
मारपीट के बाद आरोपी ने युवक को घसीटा और घर के अंदर ले गया। आरोपी ने उसके साथ घर में भी मारपीट की।
20 मिनट बाद आरोपी ने गंभीर घायल युवक को घसीटकर घर के फेंक दिया।
20 मिनट बाद आरोपी ने गंभीर घायल युवक को घसीटकर घर के फेंक दिया।
आरोपी ने अपने घर के ताला लगाया और फरार हो गया।
आरोपी ने अपने घर के ताला लगाया और फरार हो गया।

20 मिनट बाद घर से बाहर फेंका शव

पुलिस ने बताया- राजू निठारवाल (28) निवासी भारणी (श्रीमाधोपुर) की शनिवार देर शाम को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने राजू के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसके सिर को दीवार पर मारा। इसके बाद उसे घसीटते हुए अपने घर में ले गया।

आरोपी ने घर में भी उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और करीब 20 मिनट बाद घसीटकर घर के बाहर लाया और सड़क पर फेंक दिया। इसके बाद आरोपी घर के ताला लगाकर फरार हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को श्रीमाधोपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

परिवार का इकलौता बेटा था राजू

घटना की सूचना पर राजू के परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया- राजू परिवार में इकलौता बेटा था। दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। राजू के पिता रूघनाथ सिंह का करीब एक साल पहले निधन हो चुका है। राजू अक्सर श्रीमाधोपुर आया करता था। वह खेती बाड़ी का काम करता था। आरोपी के साथ क्या विवाद हुआ, उनको इस बारे में कुछ मालूम नहीं है।

आरोपी ने युवक राजू को बेरहमी से पीटा। आरोपी के घर के बाहर बिखरा खून।
आरोपी ने युवक राजू को बेरहमी से पीटा। आरोपी के घर के बाहर बिखरा खून।

हत्या के कारणों का नहीं चल सका पता

थाना अधिकारी विजय सिंह ने बताया-फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस विभिन्न एंगल से मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। आरोपी की शिनाख्त की जा रही है।

सीसीटीवी में मारपीट करते नजर आ रहा आरोपी

मारपीट और मर्डर की यह पूरी घटना पास में स्थित श्री जगन्नाथ गेस्ट हाउस के सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में शनिवार शाम 6:45 बजे आरोपी और युवक बहस करते नजर आ रहे हैं। 6:46 बजे आरोपी ने राजू पर हमला कर दिया और उसके सिर को दीवार में मारा। इसके बाद आरोपी उसे घसीटते हुए अपने घर में ले गया। घर में उसने राजू के साथ बेहरमी से मारपीट की। करीब 7:10 बजे आरोपी राजू को घसीटकर घर से बाहर लाया और सड़क पर फेंक दिया। इसके बाद आरोपी घर के ताला लगाकर फरार हो गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89