[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघानिया व गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विवि. में हुई सहमति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

सिंघानिया व गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विवि. में हुई सहमति

सिंघानिया व गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विवि. में हुई सहमति

पचेरी कलां : सिंघानिया विश्वविद्यालय व गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय द्वारका दिल्ली ने आपसी सहमति (नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार मल्टी डिसीप्लिनरी, होलिस्टिक डेवलपमेंट व इंक्लूसिव एजुकेशन) को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार परख शिक्षा को उन्नत दर्जे का बनाने, हर वर्ग में इसकी उपयोगिता बढ़ाने पर आपकी सहमति जताई।

Oplus_131072

सिंघानिया विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट डॉ. मनोज कुमार गर्ग के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने दिल्ली में गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय की विजिट कर शिक्षा के नए पहलुओं पर चर्चा व उनको उन्नत दर्जे का बनाने, इंफ्रास्ट्रक्चर, लैबोरेट्री, फैकल्टी डेवलपमेंट के बारे में चर्चा की। गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के रजिस्टर डॉ. कमल पाठक ने स्वागत भाषण दिया। कुलपति पद्मश्री प्रोफेसर डॉ. महेश वर्मा ने शिक्षा के माध्यम से ओवरऑल डेवलपमेंट, इंक्लूसिव एजुकेशन तथा मल्टीडिस्पिलनरी एजुकेशन को समाज की प्रमुख विद्या बताई।

डॉ. मनोज कुमार गर्ग ने सिंघानिया विश्वविद्यालय को उन्नत इंफ्रास्ट्रक्चर, हाई टेक्नोलॉजी लेबोरेट्री एवं स्किल्ड टीचिंग स्टाफ के द्वारा राजस्थान व देश की विशिष्ट संस्थाओं की श्रेणी में लाने की बात कही। दोनों विश्वविद्यालय की सहमति का उद्देश्य आपकी पारस्परिक शिक्षा का आदान-प्रदान, फैकल्टी डेवलपमेंट, को-रिलेटिव स्टडी को बढ़ावा देना है। प्रो. प्रेसिडेंट व फाइनेंस ऑफिसर डॉ. सुनील कुमार सोबती, प्रोफेसर डॉ. पीएस जैसल, प्रो प्रेसिडेंट व कैंपस डायरेक्टर आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin