[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खांडल विप्र समाज का होली स्नेह सम्मेलन आज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

खांडल विप्र समाज का होली स्नेह सम्मेलन आज

खांडल विप्र समाज का होली स्नेह सम्मेलन आज

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारी

नवलगढ़ : कस्बे के महर्षि मंगलदत्त खांडल भवन में आज 22 मार्च 2025 को शाम पांच बजे खांडल विप्र समाज की ओर से होली स्नेह सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार की शाम इस कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अजय रूंथला ने बताया कि यह कार्यक्रम संतों के सानिध्य में आयोजित होगा, जिसमें समाज की विभूतियों का सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर संत रविनाथ, अश्विनीदास, मुक्तिनाथ, विक्रमनाथ, गोपेशाचार्य, सोमनाथ, मनशुरण समेत कई संतों की उपस्थिति होगी।

कार्यक्रम में खांडल विप्र समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ताराचंद, चुरू जिलाध्यक्ष जीतमल बोचीवाल, सीकर जिलाध्यक्ष नेमीचंद काछवाल, विकास शर्मा लोटिया, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक जोशी सहित कई अन्य अतिथि मौजूद रहेंगे।

यह कार्यक्रम पूरे भारत से खांडल विप्र समाज के लोगों की उपस्थिति को लेकर विशेष रूप से महत्व रखता है। इस मौके पर जयंती बील, कृष्णगोपाल जोशी, अशोक जोशी, एडवोकेट चंद्रकांत शर्मा, विजय चोटिया, सुनील सामरा, रमेश सुंदरिया, लीलाधर चोटिया, अरविंद रूंथला, रमाकांत सामरा, प्रकाश रूंथला, विजय सोती, विश्वनाथ जोशी, अजय जोशी, गौतम आदि उपस्थित थे, जिन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin