[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राष्ट्रीय जाट महासंघ का होली स्नेह मिलन आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राष्ट्रीय जाट महासंघ का होली स्नेह मिलन आयोजित

चिड़ावा : राष्ट्रीय जाट महासंघ की और से चिड़ावा में महालक्ष्मी ज्वैलर्स पर होली स्नेह मिलन कार्यक्रम महासंघ के जिला प्रभारी कैप्टन कुलदीप मान की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महासंघ जिला संयोजक मनरूप सिंह माठ ने समाज की एकता, प्रगति और युवा पीढ़ी के मार्गदर्शन पर प्रकाश डालते हुए समाज में आपसी भाईचारा बढ़ाने और शिक्षा के महत्व पर बल दिया। होली स्नेह मिलन समारोह में राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुबे. रामनिवास थाकन, ब्लॉक महासचिव सुबे. जयसिंह बराला एवं युवा मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष अनिल श्योराण ने समाज में व्याप्त सामाजिक कुरुतियां मिटाने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर सुखवीर पूनिया, मुकेश बराला, कृष्ण कुमार, भागीरथ सिंह, सुरेन्द्र कुमार, परमवीर डांगी, मोहित कुमार, अप्रित कटेवा, रोहित कुमार, राजेन्द्र सिंह, संजय कुमार एवं रोहित गढ़वाल ने भी समाज के उत्थान से सम्बंधित आवश्यक सुझाव दिये।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin