[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में पुलिस लाइन में मनाया होली का त्योहार:एसपी और कलेक्टर ने जवानों के लगाया गुलाल, राजस्थानी लोक गीतों पर किया नृत्य


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में पुलिस लाइन में मनाया होली का त्योहार:एसपी और कलेक्टर ने जवानों के लगाया गुलाल, राजस्थानी लोक गीतों पर किया नृत्य

चूरू में पुलिस लाइन में मनाया होली का त्योहार:एसपी और कलेक्टर ने जवानों के लगाया गुलाल, राजस्थानी लोक गीतों पर किया नृत्य

चूरू : चूरू पुलिस लाइन में शनिवार को होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। कलेक्टर और एसपी ने जवानों संग गुलाल लगाया और राजस्थानी लोक गीतों पर डांस किया। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने भी इस अवसर पर पुलिसकर्मियों के साथ होली खेली। पुलिस लाइन के मैदान में राजस्थानी लोक गीतों पर पुलिसकर्मियों ने नृत्य प्रस्तुतियां दीं। एसपी यादव ने जवानों के साथ सादगीपूर्ण तरीके से होली मनाई। एसपी यादव ने कहा कि पुलिस त्योहारों पर अपनी कर्तव्यनिष्ठा से शहर में शांति का माहौल बनाए रखती है। यह सुनिश्चित किया जाता है कि कोई असामाजिक तत्व त्योहार के दौरान कोई अप्रिय घटना न कर सके।

कार्यक्रम में एएसपी लोकेश दादरवाल, एएसपी कृष्णा सामोरिया, डीएसपी सुनील कुमार झाझड़िया, कोतवाली थानाधिकारी सुखराम चोटिया, महिला थानाधिकारी कमला और सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी और जवान उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि 14 मार्च को होली के दिन पुलिसकर्मी शहर की सुरक्षा में तैनात थे। इसलिए शनिवार को पुलिस लाइन में विशेष होली मिलन का आयोजन किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin