[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फसल खराबे की दें सूचना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

फसल खराबे की दें सूचना

चूरू : जिले के किसानों को जिले में 14 मार्च को हुई बरसात व ओलावृष्टि से हुए फसल खराबे की सूचना देने के लिए कहा गया है। कृषि विस्तार संयुक्त निदेशक मुकेश माथुर ने बताया कि शुक्रवार को जिले में कुछ क्षेत्रों में असामयिक वर्षा तथा ओलावृष्टि हुई है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत रबी 2024-25 में जिन किसानों ने राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित फसलों का बीमा करवाया है और बीमित फसल खेत में काटकर सुखाने के लिए बंडल में रूप में रखी हुई है, उन किसानों को बरसात व ओलावृष्टि के कारण ऐसी कटी हुई फसल को कोई नुकसान हुआ हो तो योजनान्तर्गत व्यक्तिगत आधार पर बीमा आवरण उपलब्ध है। ऐसे प्रभावित किसानों को घटना के 72 घंटे मे सूचना देना आवश्यक है। ऐसे किसानों को इस अवधि में भारत सरकार द्वारा संचालित कृषि रक्षक पोर्टल एवं हेल्पलाइन नम्बर 14447 या क्रॉप इन्श्योरेंन्स एप या लिखित में अपने बैंक कृषि विभाग के अधिकारियों के माध्यम से सूचित करना आवश्यक है।

उन्होंने चूरू जिले के बीमित फसल के प्रभावित किसानों (जिनकी खेत में काटकर सुखाने के लिए रखी गई बीमित फसल को उक्त आपदाओं से नुकसान हुआ है) से अपील है कि अपनी शिकायत निर्धारित समयावधि में आवश्यक रूप से दर्ज कराएं ताकि व्यक्तिगत आधार पर सर्वेक्षण सम्पन्न हो सके।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22