[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कब्रिस्तान की तारबंदी को हटाया, कब्जे की कोशिश का आरोप:चर्च के इंचार्ज ने कहा- धार्मिक भावनाएं आहत की, मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजमेरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कब्रिस्तान की तारबंदी को हटाया, कब्जे की कोशिश का आरोप:चर्च के इंचार्ज ने कहा- धार्मिक भावनाएं आहत की, मामला दर्ज

कब्रिस्तान की तारबंदी को हटाया, कब्जे की कोशिश का आरोप:चर्च के इंचार्ज ने कहा- धार्मिक भावनाएं आहत की, मामला दर्ज

अजमेर : ईसाई समाज के कब्रिस्तान पर की गई तारबंदी को हटाने का मामला सामने आया है। चर्च के इंचार्ज का आरोप है कि अज्ञात व्यक्तियों ने कब्जा करने की नीयत से ऐसा कर धार्मिक भावना को आहत किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मैथेडिस्ट चर्च कब्रिस्तान जयपुर रोड अजमेर के इन्चार्ज एमरोज मैसी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि भूणाबाय जयपुर रोड पर खसरा नम्बर; 221 (पुराना) / नया खसरा नम्बर- 627 पर ईसाई समाज समाज का कब्रिस्तान स्थित हैं। जहां पर ईसाई समाज की ओर से धार्मिक भावना के अनुरुप मृत्यु होने पर शरीर को दफनाया जाता है।

कब्रिस्तान लगभग 50 सालों से ज्यादा समय से स्थित है, जहां पर धार्मिक भावना के अनुरुप क्रियाकलाप किए जाते हैं। अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कब्जा करने के उद्देश्य से कब्रिस्तान पर की गई तारबंदी को जे.सी.बी. से हटा दिया गया। ऐसा प्रतीत होता है कि अज्ञात व्यक्ति कब्रिस्तान की जमीन पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य कर सकते हैं। इससे धार्मिक भावना को ठेस पहुंची हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22