[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अब 18 को होगी नरेश मीणा की जमानत पर सुनवाई:SDM को थप्पड़ मारने के मामले में आज होनी थी सुनवाई, हाईकोर्ट ने दी नई डेट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़टोंकराजस्थानराज्य

अब 18 को होगी नरेश मीणा की जमानत पर सुनवाई:SDM को थप्पड़ मारने के मामले में आज होनी थी सुनवाई, हाईकोर्ट ने दी नई डेट

अब 18 को होगी नरेश मीणा की जमानत पर सुनवाई:SDM को थप्पड़ मारने के मामले में आज होनी थी सुनवाई, हाईकोर्ट ने दी नई डेट

टोंक : विधानसभा उप चुनाव में SDM के थप्पड़ मारने के मामले में जेल में बंद निर्दलीय प्रत्याशी रहे नरेश मीणा की जमानत याचिका पर बुधवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई शुरू होते ही व्यस्तता के चलते जज ने सुनवाई के लिए अगली तारीख​​ 18 मार्च दे दी। इससे पहले 10 मार्च को इस मामले में सुनवाई हुई थी। उस समय भी व्यस्तता के चलते जज अनिल कुमार उपवन ने सुनवाई के लिए 12 मार्च की तारीख दी है। इसी के चलते आज कोर्ट नम्बर 15 में 876 नम्बर पर लगा है । न्यायाधीश अनिल कुमार उपमन की बेंच में आगामी तारीख 18 तारीख रखी है।

एडवोकेट डॉक्टर महेश चंद्र शर्मा और एडवोकेट लाखन सिंह मीणा ने बताया कि नरेश मीणा के इस केस की सुनवाई शुरू होते ही व्यस्तता के चलते आगे की तारीख दे दी है।13 नवंबर को देवली-उनियारा विधानसभा के उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। इसमें समरावता गांव के लोगों ने उनके गांव को उनियारा उपखंड कार्यालय में शामिल करने की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार कर रखा था। उस समय निर्दलीय प्रत्याशी रहे नरेश मीणा भी ग्रामीणों की मांग वाजिब बताते हुए ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गया था।

मतदान बहिष्कार के बावजूद तीन लोगों के जबरन वोट दिलाने का आरोप लगाते हुए नरेश मीणा ने SDM अमित चौधरी के थप्पड़ मार दिया था। दूसरे दिन 14 नवंबर को पुलिस ने नरेश मीणा को धरना स्थल से गिरफ्तार कर लिया था। फिर कोर्ट के आदेश पर 15 नवंबर को जेल भेज दिया था। इस केस में उनियारा कोर्ट और फिर टोंक कोर्ट से जमानत याचिका गत दिनों खारिज हो गई थी।

हाईकोर्ट में नरेश मीणा की जमानत के लिए पैरवी कर रहे एडवोकेट डॉक्टर महेश शर्मा, एडवोकेट लाखन सिंह मीणा ने बताया कि बताया कि 13 जनवरी को SDM अमित चौधरी के थप्पड़ मारने के मामले में हाईकोर्ट में नरेश मीणा की जमानत याचिका लगाई थी। उस पर सुनवाई की इससे पहले पांच बार तारीख मिल चुकी है, लेकिन सुनवाई का नंबर नहीं आया था। छठी बार में 10 मार्च को हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू हुई। उस समय भी व्यस्तता के चलते न्यायाधिपति ने 12 मार्च की सुनवाई के लिए नई तारीख दे दी। इसके चलते आज सुनवाई हुई, लेकिन गत बार की तरह इस बार भी व्यस्तता के चलते इस केस में सुनवाई के लिए कोर्ट ने 18 मार्च की नई तारीख तय की है ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22