[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स प्रतियोगिता मंगलवार से नई दिल्ली में


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स प्रतियोगिता मंगलवार से नई दिल्ली में

पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स प्रतियोगिता मंगलवार से नई दिल्ली में

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 11 मार्च 2025 से पैरालिंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में प्रारम्भ होने जा रही पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स प्रतियोगिता में 20 देशों के कुल 280 खिलाड़ी भाग लेंगे।

पैरा ओलंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष देवेंद्र झाझड़िया ने बताया कि प्रतियोगिता में 195 पुरुष खिलाड़ी व 85 महिला खिलाड़ी भाग लेने जा रहे हैं । तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में विभिन्न कैटेगरी में 98 इवेंट आयोजित होंगे। भारत सरकार के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता में 7 से 10 मार्च तक खिलाड़ियों का क्लासिफिकेशन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों की कैटेगरी निर्धारित की गई।

झाझड़िया ने बताया कि भारत में होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हमारे ज़्यादा से ज़्यादा खिलाड़ी कैटेगरी निर्धारित करवा पाएँगे। इस प्रतियोगिता से सितम्बर में देश में पहली बार आयोजित होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए हमारे खिलाड़ियों को आत्मबल मिलेगा । भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन को आगे बढ़ाते हुए हम चाहेंगे कि देश में ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन से देश में स्पोर्ट्स कल्चर विकसित कर पाएंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22