[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी नगर पालिका में भ्रष्टाचार का आरोप:विधायक सैनी ने विधानसभा में उठाई सीवरेज, पानी निकासी और टेंडर में गड़बड़ी की बात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी नगर पालिका में भ्रष्टाचार का आरोप:विधायक सैनी ने विधानसभा में उठाई सीवरेज, पानी निकासी और टेंडर में गड़बड़ी की बात

उदयपुरवाटी नगर पालिका में भ्रष्टाचार का आरोप:विधायक सैनी ने विधानसभा में उठाई सीवरेज, पानी निकासी और टेंडर में गड़बड़ी की बात

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी विधायक भगवानाराम सैनी ने विधानसभा में नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने नगर पालिका में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए विधानसभा में मुद्दा उठाया।

विधायक ने बताया-1952 में बनी उदयपुरवाटी नगर पालिका में आज तक सीवरेज लाइन नहीं बिछाई गई है। चुंगी नंबर तीन से नई मंडी तक जलभराव की समस्या से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो रहा है। सैनी ने कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। इनमें ट्रीटमेंट प्लांट लगाकर पानी को खेतों में सिंचाई के लिए उपयोगी बनाना और मृत पशुओं के लिए धनावता में जमीन का आवंटन शामिल है।

उन्होंने बंदरों की समस्या पर भी ध्यान खींचा। पौंख और उदयपुरवाटी में रोजाना एक-दो लोग बंदरों के हमले का शिकार हो रहे हैं। पहाड़ियों में पैंथर छोड़ने से बंदर आबादी वाले क्षेत्रों में आ गए हैं। विधायक ने नगर पालिका के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताएं होती हैं। ईओ निर्धारित तिथि पर उपलब्ध नहीं रहते और फोन भी बंद रखते हैं। विशेषकर सफाई और बिजली सामान के टेंडर में भ्रष्टाचार की शिकायत की।

उन्होंने ग्राम पंचायत गुड़ा ढहर को पौंख नगर पालिका में शामिल करने की मांग की। साथ ही छापोली और बड़ागांव में नई नगर पालिका बनाने का प्रस्ताव रखा। 2010 के मास्टर प्लान को क्रियान्वित करने की भी मांग की।

Related Articles