[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:घर लौट रहा था युवक, गुढ़ा में पावर हाउस के पास हुआ हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जी

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:घर लौट रहा था युवक, गुढ़ा में पावर हाउस के पास हुआ हादसा

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:घर लौट रहा था युवक, गुढ़ा में पावर हाउस के पास हुआ हादसा

गुढ़ागौड़जी : झुंझुनूं जिले के गुढ़ा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। यह हादसा पावर हाउस के पास हुआ। 24 वर्षीय लोकेश कुमार पुत्र बूटीराम, निवासी गांव गड़ला कल्ला बाइक पर सवार था। उसको अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद युवक को गुढ़ागौड़जी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बिजली फिटिंग का काम कर लौट रहा था घर

मृतक लोकेश कुमार सोथली गांव के पास पुनिया की ढाणी में बिजली फिटिंग का काम कर रहा था। घटना के समय वह काम खत्म कर अपने गांव गड़ला कलां लौट रहा था। लेकिन रास्ते में पावर हाउस के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में लोकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया, मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उठा रहा था घर की आर्थिक जिम्मेदारी

मृतक लोकेश अविवाहित था और अपने माता-पिता, बड़े भाई और दो बहनों के साथ रहता था। वह परिवार में सबसे छोटा था और घर की आर्थिक जिम्मेदारियों का बड़ा हिस्सा संभालता था। उसके बड़े भाई मजदूरी के लिए वापी (गुजरात) में रहते हैं, जबकि उसकी दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। लोकेश अपने माता-पिता के साथ गांव में रहकर बिजली फिटिंग का काम करता था और परिवार की रोजी-रोटी का मुख्य सहारा था। उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

शव परिजनों को सौंपा

हादसे की जानकारी मिलते ही गुढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर गुढ़ा गौड़जी के अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतक के चाचा महेश कुमार ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुटी है।

Related Articles