[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नारनौल में पिस्टल दिखा व्यापारी के 20 हजार लूटे:राजस्थान का रहने वाला है व्यापारी, स्कूटी पर सवार होकर आ रहा था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नारनौल में पिस्टल दिखा व्यापारी के 20 हजार लूटे:राजस्थान का रहने वाला है व्यापारी, स्कूटी पर सवार होकर आ रहा था

नारनौल में पिस्टल दिखा व्यापारी के 20 हजार लूटे:राजस्थान का रहने वाला है व्यापारी, स्कूटी पर सवार होकर आ रहा था

झुंझुनूं : हरियाणा के नारनौल में राजस्थान के खल बिनौला के व्यापारी के साथ पिस्तौल की नौक पर 20 हजार रुपए की लूट हुई है। इस बारे में व्यापारी ने पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद सदर थाना में व्यापारी के बयान के आधार पर एक व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में राजस्थान के झुंझुनूं जिला के गांव दलोना निवासी व्यक्ति ने बताया कि बीते कल वह स्कूटी पर सवार होकर गांव दलोना से गांव रामबास जा रहा था। रामबास गांव में उसने खल बिनौले की दुकान की हुई है। जब वह गांव रामबास में हवा सिंह के खेत के पास पहुंचा तो एक बाइक सवार अनजान व्यक्ति ने उसकी स्कूटी को रुकवा लिया। जिसके बाद उसने पूछा कि बिनौले का क्या भाव है। उसने बताया कि 1950 रुपए में बोरी देता हूं, तब उसने एक देसी पिस्टल उसके मुंह में डाल दी। तथा उसके पास से 20 हजार रुपए छीनकर भाग गया। वह राजस्थान में उसके गांव की तरफ ही भागा है। वहीं शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin