[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विधायक सुभाष मील बोले- स्कूलों के लिए 16 करोड़ दिए:कहा- विपक्ष को सिर्फ जोर-जोर से बोलना आता है; विधानसभा में शिक्षा पर हुई बहस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

विधायक सुभाष मील बोले- स्कूलों के लिए 16 करोड़ दिए:कहा- विपक्ष को सिर्फ जोर-जोर से बोलना आता है; विधानसभा में शिक्षा पर हुई बहस

विधायक सुभाष मील बोले- स्कूलों के लिए 16 करोड़ दिए:कहा- विपक्ष को सिर्फ जोर-जोर से बोलना आता है; विधानसभा में शिक्षा पर हुई बहस

रींगस : राजस्थान विधानसभा के तृतीय सत्र में शिक्षा पर हुई बहस के दौरान खंडेला विधायक सुभाष मील ने कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला किया। उन्होंने पूर्व शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा की अनुपस्थिति को लेकर सवाल उठाए। मील ने कहा कि उनकी विधानसभा में पिछले एक साल में स्कूलों के लिए 16 करोड़ रुपए दिए गए हैं। इसमें नए भवन, कक्षा-कक्षों का निर्माण और मरम्मत शामिल है। वर्तमान सरकार ने हर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त 3-3 करोड़ रुपए दिए हैं।

विधायक ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जूली पूर्व मंत्रियों के कामों पर कहां-कहां पर्दा डालेंगे। मील ने कहा कि विपक्ष को सिर्फ जोर-जोर से बोलना आता है। उन्होंने तंज कसा कि अगर पूर्व शिक्षामंत्री ने वाकई में कुछ किया होता, तो आज शिक्षा पर बहस के दौरान वे सदन में जरूर मौजूद होते। विधायक मील ने कांग्रेस सरकार के कथनी और करनी में अंतर को भी उजागर किया। उनका कहना था कि पूर्व शिक्षामंत्री का सदन में न आना अपने आप में एक बड़ी बात है, जो उनकी कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22