[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंदिर में चोरी के आरोपियों को गिरतार किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मंदिर में चोरी के आरोपियों को गिरतार किया

मंदिर में चोरी के आरोपियों को गिरतार किया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राजलदेसर कस्बे में मंदिर से छत्र चोरी करने के आरोप में बुधवार को पुलिस ने मां-बेटे को गिरतार किया है। थानाधिकारी कमलेश सैनी ने बताया कि मंगलवार को कस्बे के वार्ड एक में माताजी बास में रहने वाले बाबूलाल पुत्र बुधमल पांडे ने थाने में मंदिर से छत्र चोरी होने का मुकदमा कराया था। रिपोर्ट में लिखा था की कस्बे के चामुंडा माता मंदिर से मंगलवार को दिन में अज्ञात ने चार चांदी के एवं एक सोने का कुल 5 छत्तर की चोरी कर ली। पुलिस ने बुधवार को सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपी कमला उर्फ पार्वती सिद्ध व उसके बेटे बजरंगनाथ सिद्ध निवासी जोगलिया पुलिस थाना छापर हाल निवासी रोही जेगणियां पुलिस थाना राजलदेसर को उनके घर से गिरतार किया। गिरतार आरोपी आदतन चोर है और पूछताछ में आरोपियों ने पिछले दो महीनों में राजलदेसर व छापर थाना क्षेत्र में कुल सात मंदिरों में चोरी करना स्वीकार किया है। बहरहाल पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है। थानाधिकारी सैनी ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस ने चोरी हुए पांचों छत्तर भी बरामद कर लिए है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22