[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजलदेसर में 30 किलो दूषित मावा नष्ट करवाया, खाद्य सामग्री के 07 नमूने लिए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजलदेसर में 30 किलो दूषित मावा नष्ट करवाया, खाद्य सामग्री के 07 नमूने लिए

राजलदेसर में 30 किलो दूषित मावा नष्ट करवाया, खाद्य सामग्री के 07 नमूने लिए

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

राजलदेसर : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से ‘शु़द्ध आहार – मिलावट पर वार’ अभियान के तहत राजलदेसर में 30 किलो दूषित मावा नष्ट करवाया व खाद्य सामग्री के 07 नमूने लिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी मदन बाजिया की टीम ने राजलदेसर में महामाया मिष्ठान भंडार से मावा व काजू का नमूना लिया तथा 30 किलो दुषित मावा नष्ट करवाया गया। इसी क्रम में राजलदेसर में बालाजी उद्योग से काजू, सौरभ किराया स्टोर से घी, मैसर्स बंशीलाल नंदलाल से नमक, जोधपुर मिष्ठान भंडार से मैदा व बेसन का नमूना लेकर प्रयोगशाला जयपुर भिजवाए गए हैं तथा दूध व दूध से निर्मित खाद्य पदार्थ व मिठाईयां तैयार करने वाले दुकानदारों को साफ सफाई रखने व गुणवतायुक्त खाद्य समग्री को काम में लेने हेतु पाबंद किया गया। उन्होंने बताया कि खाद्य पदार्थ की जांच रिपोर्ट में अमानक पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77