[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रिटायर्ड सूबेदार की पत्नी की मौत, परिजनों का हंगामा:हॉस्पिटल के बाहर एम्बुलेंस में शव रखकर किया प्रदर्शन, लापरवाही का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रिटायर्ड सूबेदार की पत्नी की मौत, परिजनों का हंगामा:हॉस्पिटल के बाहर एम्बुलेंस में शव रखकर किया प्रदर्शन, लापरवाही का आरोप

रिटायर्ड सूबेदार की पत्नी की मौत, परिजनों का हंगामा:हॉस्पिटल के बाहर एम्बुलेंस में शव रखकर किया प्रदर्शन, लापरवाही का आरोप

झुंझुनूं : झुंझुनूं के ऑक्सफोर्ड अस्पताल में एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल के बाहर एंबुलेंस में शव रखकर प्रदर्शन किया। मृतका कादर बानो (50) पत्नी इक़बाल खान हमीर खां के बास की निवासी थी।

जानकारी के अनुसार, मृतका के दो बेटे हैं, जो सेना में कार्यरत हैं। उनके पति की पहले ही मौत हो चुकी है, जो सेना से सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। परिजनों के अनुसार कादर बानो को बच्चेदानी में गांठ की शिकायत थी।

इसके लिए वह बुधवार को ऑक्सफोर्ड अस्पताल में भर्ती हुई थीं। गुरुवार को डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन किया और तीन गांठें निकालीं। ऑपरेशन के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें शुक्रवार को जयपुर रेफर कर दिया गया। शनिवार रात को जयपुर में उनकी मौत हो गई।

परिजन शव लेकर सीधे ऑक्सफोर्ड अस्पताल पहुंचे। यहां डाक्टर के खिलाफ कारवाई की मांग करने लगे। काफी संख्या में लोग अस्पताल के बाहर एकत्रित हो गए। मृतका के जेठ उमेद खां के नेतृत्व में परिजन प्रदर्शन कर रहे हैं और अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77