इधर-उधर बिखरे पड़े हैं कई प्राचीन मूर्तियां, सिक्के, पत्थर
रामपुरा में दबी पौराणिक सभ्यता, आज भी मिल रहे अवशेष
खेतड़ी : त्यौन्दा ग्राम पंचायत के गांव रामपुरा की रीड में पौराणिक सभ्यता के अवशेष आज भी मिल रहे है। कई प्राचीन मूर्तियां, सिक्के, पत्थर आदि इधर-उधर बिखरे पड़े हैं। इसके बावजूद पुरातत्व विभाग की ओर से कोई सुध नहीं ली जा रही है। इससे न तो इन अवशेषों का संरक्षण हो पा रहा है और न ही इतिहास का वास्तवित पता चल पा रहा है। ग्रामीणों ने बताया 25 साल पहले तक रामपुरा गांव में मकान बनाने के लोग रीड में खुदाई करके पत्थर, ईंट आदि लाते थे। यहां खुदाई में प्राचीन मकानों, मिट्टी के बर्तन, मूर्तियां, कलाकारी किए हुए पत्थर निकलते हैं। मकानों की दीवारें चार-चार फीट चौड़ी होती है। ईंटों की साइज भी आज की ईंटों से लगभग दोगुनी है। मिट्टी के बर्तनों की साइज व मौटाई भी आम बर्तनों से दोगुनी होती है। तांबे के छोटे-छोटे सिक्के भी मिलते हैं, जिनकी लिपि अलग है।
25 साल पहले लगाई गई थी रोक
पहले यहां निकलने वाली मूर्तियों व अन्य सामान को विदेशी सैलानी व व्यापारी ले जाते थे। एक बार खुदाई में यहां ढाई फीट ऊंची सोने की मूर्ति मिली। इसे लेकर खुदाई करने वालों में विवाद हुआ और मामला पुलिस तक पहुंच गया। इसके बाद सरकार ने यहां खुदाई पर प्रतिबंध लगा दिया।




इनका कहना हैं
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041561


