[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना के गुढा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने ‘छावा’ फिल्म देखी, छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता से गूंजे जय भवानी-जय शिवाजी के नारे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना के गुढा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने ‘छावा’ फिल्म देखी, छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता से गूंजे जय भवानी-जय शिवाजी के नारे

नीमकाथाना के गुढा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने 'छावा' फिल्म देखी, छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता से गूंजे जय भवानी-जय शिवाजी के नारे

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : किशोर कुमार 

नीमकाथाना : क्षेत्र के सिरोही बाईपास स्थित गुढ़ा पब्लिक स्कूल के करीब 800 विद्यार्थियों ने गुरुवार और शुक्रवार के दिन दो पारियों में ‘छावा’ फिल्म का दर्शन किया। यह फिल्म वीर छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र, संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित ऐतिहासिक शौर्य और पराक्रम की कहानी है।

फिल्म के दौरान गुढ़ा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों की आंखों में वीर संभाजी के बलिदान और संघर्ष को देखकर आंसू छलक पड़े। फिल्म समाप्त होने के बाद थिएटर जय भवानी-जय शिवाजी भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा, और बच्चों एवं शिक्षकों की आंखें नम हो गईं। फिल्म में दिखाए गए संभाजी महाराज द्वारा स्वराज्य और संस्कृति की रक्षा के लिए सहन किए गए अमानवीय अत्याचारों ने बच्चों को झकझोर कर रख दिया।

स्कूल चेयरमैन संपत बेनीवाल ने फिल्म को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि यह इतिहास की सच्चाई से परिचित कराने वाली एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जिसे हर युवा को देखना चाहिए। फिल्म में अश्लीलता के बजाय राष्ट्रभक्ति और इतिहास की सच्चाई को प्रस्तुत किया गया है।

इस अवसर पर गुढ़ा पब्लिक स्कूल के एडमिनिस्ट्रेटर अजय धायल, अन्य शिक्षक गण और अभिभावक भी उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad