[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के लिए सभी विभाग आपसी समन्वयक करे कार्य: जिला कलक्टर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के लिए सभी विभाग आपसी समन्वयक करे कार्य: जिला कलक्टर

जिले की चिन्हित 144 ग्राम पंचायतों में विशेष जनजागरूता अभियान चलाने के दिए निर्देश

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : जिले में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान को लेकर जिला कलक्टर रामावतार मीणा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्टेक हाल्डर्स की बैठक हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ पंचायतीराज, शिक्षा एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्य एवं जिम्मेवारियां निश्चित की। उन्होंने अभियान को लेकर प्रत्येक ग्राम से लेकर पंचायत तक विशेष जनजागरूता अभियान के साथ विभिन्न गतिविधियां संपादित करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छोटेलाल ने टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान से संबंधित छ: पेरामीटर की चर्चा करते हुए कहा की एक टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित होने के लिए संबंधित ग्राम पंचायत में एक हजार की जनसंख्या पर तीस से अधिक जांच होना, एक हजार की जनसंख्या पर एक से कम रोगी का पाया जाना, 85 प्रतिशत से अधिक ट्रीटमेंट सससेेंस रेट होना, 60 प्रतिशत से अधिक रोगियों की यूडीएसटी टेस्ट होना एवं शत प्रतिशत मरीजों को निक्षय पोषण योजना लाभ देना व निक्षय मित्र द्वारा रोगियों को पोषण किट वितरण करवाया जाना आवश्यक है। सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने बताया कि टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान में सक्रिय व उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मियों व जनप्रतिनिधियों को 23 मार्च को जिला स्तर पर एवं 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस पर राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विजय सिंह ने अभियान के तहत सभी विभागों की भूमिका के बारे में बताया। साथ ही बलगम जांच में सीबीनॉट व टूनॉट मशीन से बढ़ाने की अपील की। उन्होंने जिले में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के लिए चिन्हित 144 ग्राम पंचायतों पर ब्लॉक स्तर पर टीबी की आईईसी के लिए वॉल पेन्टिग, नारा लेखन, स्कूलों में टीबी व तंबाकू पर भाषण प्रतियोगिता कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टीबी की इस लड़ाई में भामशाह, जनप्रतिनिधि एवं आमजन का सहयोग के साथ-साथ जनजागरूकता एवं प्रचार-प्रसार होना जरूरी है। ग्राम पंचायत स्तर पर लोगों को टीबी रोगियों को पोषण सहायता के लिए निक्षय मित्र बनने के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में जयपुर से आए डब्लूएचओ सलाहकार डॉ. नावेद ने बताया कि टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के तहत जिले की 330 ग्राम पंचायत में से 144 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के लिए चिन्हित किया गया है। इन ग्राम पंचायतों में विभिन्न गतिविधियों के संपादन के बाद जिला लेवल कमेटी के सत्यापन के बाद सूची राज्य स्तर पर भिजवाई जाएंगी। बैठक में पंचायतराज विभाग, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ डिप्टी सीएमएचओ बैठक में डिप्टी सीएमएचओ डॉ भंवर लाल सर्वा, आरसीएचओ डॉ दयानंद सिंह, डीडीडब्लू प्रभारी डॉ जितेंद्र सिंह, डीपीओ डॉ विक्रम सिंह, सियाराम पूनिया, डीपीसी डॉ महेश कड़वासरा सहित सभी बीसीएमओ मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad