[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीलगाय को बचाने में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, ड्राइवर की मौत:चूरू में रामसरा गांव के पास हादसा, चारा लेकर जा रहा था घर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नीलगाय को बचाने में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, ड्राइवर की मौत:चूरू में रामसरा गांव के पास हादसा, चारा लेकर जा रहा था घर

नीलगाय को बचाने में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, ड्राइवर की मौत:चूरू में रामसरा गांव के पास हादसा, चारा लेकर जा रहा था घर

चूरू : चूरू के सदर थाना क्षेत्र में एनएच-52 पर रामसरा गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली के सामने अचानक नीलगाय आ गई। ड्राइवर ने नीलगाय को बचाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। इससे ट्रैक्टर चला रहे युवक की मौत हो गई।

सदर थाना की हेड कॉन्स्टेबल धापी देवी ने बताया कि हरियाणा के सिरसा जिले के नाथोर गांव निवासी प्रहलाद ने रिपोर्ट दी है। उसने बताया कि वह अपने छोटे भाई साहिल (21) के साथ चारा लेकर जा रहा था। ट्रैक्टर को साहिल चला रहा था। इस दौरान एनएच 52 पर रामसरा गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली के सामने अचानक नीलगाय आ गई। साहिल ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर पलट गया। उसके नीचे दबने से साहिल की मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना की हेड कॉन्स्टेबल धापी देवी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को डीबी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। गुरुवार शाम को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad