[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

होटल व्यवसायी पर हमले के विरोध में कल उदयपुरवाटी बंद:सर्व समाज ने लिया निर्णय, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को दिया था 26 फरवरी तक का समय


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

होटल व्यवसायी पर हमले के विरोध में कल उदयपुरवाटी बंद:सर्व समाज ने लिया निर्णय, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को दिया था 26 फरवरी तक का समय

होटल व्यवसायी पर हमले के विरोध में कल उदयपुरवाटी बंद:सर्व समाज ने लिया निर्णय, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को दिया था 26 फरवरी तक का समय

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में पहाड़ीला स्थित माउंटेन होटल के मालिक कैलाश सैनी पर हुए हमले के विरोध में गुरुवार को पूरा शहर बंद रहेगा। यह निर्णय बुधवार शाम नई मंडी में हुई सर्व समाज की बैठक में लिया गया।

पांच दिन पहले कैलाश सैनी के साथ गंभीर मारपीट की गई थी और होटल में तोड़फोड़ की गई थी। सैनी की गंभीर स्थिति के कारण उन्हें जयपुर रेफर किया गया था। पुलिस ने अब तक केवल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सर्व समाज ने पुलिस को सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 26 फरवरी तक का समय दिया था। समय सीमा बीतने के बाद भी कार्रवाई न होने पर यह कड़ा कदम उठाया गया है। बंद के दौरान शहर की सभी दुकानें, होटल, निजी स्कूल और कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे।

बैठक में समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस पर मामले को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि मुकदमे में उचित धाराएं नहीं जोड़ी गईं। बढ़ती गुंडागर्दी से आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।

बैठक के बाद सर्व समाज के प्रतिनिधि मुख्य बाजार में दुकानदारों को बंद की सूचना देने निकले। इस बैठक में युवा नेता संदीप सैनी, सैनी मंदिर कमेटी अध्यक्ष बिरबल सैनी, सैनी समाज अध्यक्ष केदार सैनी सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62