[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुड टच-बैड टच कार्यशाला का आयोजन:सरदारशहर के स्कूल में छात्रों को पॉक्सो एक्ट और चाइल्ड हेल्पलाइन की जानकारी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

गुड टच-बैड टच कार्यशाला का आयोजन:सरदारशहर के स्कूल में छात्रों को पॉक्सो एक्ट और चाइल्ड हेल्पलाइन की जानकारी दी

गुड टच-बैड टच कार्यशाला का आयोजन:सरदारशहर के स्कूल में छात्रों को पॉक्सो एक्ट और चाइल्ड हेल्पलाइन की जानकारी दी

सरदारशहर : सरदारशहर के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर 3 में महिला अधिकारिता विभाग और इनाया फाउंडेशन ने एक कार्यशाला का आयोजन किया। सोमवार दोपहर को आयोजित इस कार्यशाला में बच्चों को गुड टच-बैड टच के बारे में जागरूक किया गया। इनाया फाउंडेशन की विधि सलाहकार इंद्रा कुमारी और सामाजिक सलाहकार तारा शर्मा ने महिला सहायता केंद्र की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों और उनसे बचाव के उपायों पर चर्चा की।

टीम कोर्डिनेटर रोहित शर्मा ने बताया कि कार्यशाला में पॉक्सो एक्ट 2012, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आत्म रक्षा और बाल विवाह उन्मूलन जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। साथ ही वर्चुअल टच जैसे अपराधों से बचाव के तरीके भी बताए गए। इनाया फाउंडेशन को “समझ स्पर्श की चुप्पी तोड़ो कार्यक्रम” के लिए 15 बार जिला स्तर और 3 बार राज्य स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। यह कार्यक्रम 2017 में झालावाड़ के तत्कालीन कलेक्टर डॉ. जीतेन्द्र कुमार सोनी की पहल पर शुरू हुआ था। अब तक 18 जिलों में 3.5 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं, शिक्षक, प्रिंसिपल और अभिभावक इस कार्यक्रम से लाभान्वित हो चुके हैं। कार्यशाला के अंत में बच्चों से प्रश्न पूछे गए। सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को कैप, जूट बैग और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62