[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बलाल-राजास को अलग पंचायत बनाने की मांग:एक झंडा एक डंडा संघर्ष समिति ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

बलाल-राजास को अलग पंचायत बनाने की मांग:एक झंडा एक डंडा संघर्ष समिति ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बलाल-राजास को अलग पंचायत बनाने की मांग:एक झंडा एक डंडा संघर्ष समिति ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सरदारशहर : सरदारशहर पंचायत समिति के अंतर्गत ग्राम पंचायत मेलुसर बिकान से राजास ओर बलाल को हटाकर नई ग्राम पंचायत बनाने की मांग उठी है। एक झंडा एक डंडा संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष सांवरमल जाखड़ और तहसील अध्यक्ष रूपचंद सारण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय में जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है।

वर्तमान में मेलूसर पंचायत में तीन बड़े गांव मेलूसर, राजास और बलाल शामिल हैं। राजास और बलाल गांव पंचायत मुख्यालय मेलूसर से 9 किलोमीटर दूर स्थित हैं। इन दोनों गांवों में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 2250 है। स्थानीय लोगों की मुख्य समस्या यातायात की है। मेलूसर तक पहुंचने के लिए कोई सुगम आवागमन का साधन नहीं है। दोनों गांवों के बीच से सड़क गुजरती है, लेकिन बड़े वाहन नहीं आ सकते। इसलिए दैनिक जरूरत की सामग्री ग्राम पंचायत भालेरी से लानी पड़ती है।

ज्ञापन में बताया- मेलूसर एक बड़ा गांव है और पंचायत मुख्यालय होने के कारण अधिकांश विकास कार्य वहीं होते हैं। वहां महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल और पशु उपस्वास्थ्य केंद्र जैसी सुविधाएं हैं। विधायक कोष का अधिकांश बजट भी मेलूसर में ही खर्च होता है, जिससे राजास और बलाल के विकास कार्य प्रभावित होते हैं। दोनों गांवों के बीच सदियों से अच्छा मेल-जोल है। स्थानीय नेताओं का कहना है कि मेलूसर से दूरी और यातायात की समस्या को देखते हुए राजास और बलाल को एक नई ग्राम पंचायत के रूप में गठित किया जाना चाहिए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62