[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में कृषि पर्यवेक्षकों का विरोध-प्रदर्शन:बोले- अतिरिक्त कार्य नहीं करेंगे, गिरदावरी का काम पटवारी करें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में कृषि पर्यवेक्षकों का विरोध-प्रदर्शन:बोले- अतिरिक्त कार्य नहीं करेंगे, गिरदावरी का काम पटवारी करें

सीकर में कृषि पर्यवेक्षकों का विरोध-प्रदर्शन:बोले- अतिरिक्त कार्य नहीं करेंगे, गिरदावरी का काम पटवारी करें

सीकर : कृषि पर्यवेक्षक संयुक्त समन्वय समिति (सीकर) की ओर से कृषि विभाग द्वारा कृषि पर्यवेक्षकों से गिरदावरी सहित अनेक कार्य कराने के विरोध में कृषि पर्यवेक्षकों ने सीकर जिला कलेक्ट्रेट के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। कृषि पर्यवेक्षकों ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा यह कार्य उन्हें जबरदस्ती थोपा जा रहा है जबकि यह पटवारी का काम है।

आक्रोश रैली निकालते हुए कृषि पर्यवेक्षक।
आक्रोश रैली निकालते हुए कृषि पर्यवेक्षक।

कृषि पर्यवेक्षक संयुक्त समन्वय समिति (सीकर) के जिलाध्यक्ष जगदीश पलसानिया ने कहा कि कृषि विस्तार कार्यालय सीकर और श्रीमाधोपुर द्वारा जिले के कृषि पर्यवेक्षकों को गिरदावरी व किसान एप आईडी से कार्य करने के लिए कहा गया है। जबकि यह कार्य पटवारी का है। इस अतिरिक्त कार्य से कृषि विभाग के डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर जैसी स्कीमों के कार्य समय पर नहीं हो रहे।

वहीं कृषि पर्यवेक्षकों को शनिवार व रविवार को भी सामान्य कार्य दिवस की भांति कार्यालय खुला रखते हुए नियमित कार्य करने के आदेश दिए हैं। जो सरासर गलत है। इस आदेश के जारी होने के बाद से ही कृषि पर्यवेक्षकों में आक्रोश है। कृषि पर्यवेक्षकों ने कहा कि पहले ही उनके जनकल्याणकारी कार्य पूरे नहीं हो रहे ऊपर से यह अधिक भार दे दिया गया, वह अतिरिक्त कार्य नहीं करेंगे। जब तक उनकी मांगे नहीं मान ली जाती तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62