[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फिल्म आपां नै तो बेटी बचाणी है चूरू महोत्सव में दिखेगी : 24 फरवरी को दोपहर बारह बजे पुलिस लाइन के कला मंच पर होगी प्रदर्शित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

फिल्म आपां नै तो बेटी बचाणी है चूरू महोत्सव में दिखेगी : 24 फरवरी को दोपहर बारह बजे पुलिस लाइन के कला मंच पर होगी प्रदर्शित

फिल्म आपां नै तो बेटी बचाणी है चूरू महोत्सव में दिखेगी : 24 फरवरी को दोपहर बारह बजे पुलिस लाइन के कला मंच पर होगी प्रदर्शित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरु : कलेक्टर अभिषेक सुराणा और महोत्सव के संयोजक मुदित तिवारी का आभार व्यक्त किया। चूरू चन्द्र फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनी राजस्थानी फीचर फिल्म आपां नै तो बेटी बचाणी है चूरू महोत्सव 2025 में दिखाई जाएगी। फिल्म के निर्माता निर्देशक राजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से यू प्रमाण पत्र प्राप्त इस फिल्म में नागेन्द्र सिंह और अलीशा सोनी ने मुख्य भूमिका निभाई है।

इस फिल्म में चूरू की ज्योति जांगिड़ और कविता पारीक के अलावा आशीष गौतम आशु, जगदीश सिंह राठौड़, गजानंद प्रजापत, राज रावल, हनुमान आदित्य, डॉक्टर एफ एच गोरी, सुमन पारीक, इमरान खान, शिव सिंह चौहान, कमल कुमार शर्मा, भारत पारीक, विक्रम सिंह राठौड़, जंगशेर खान, आत्मा राम गुरु, संतोष मासूम, धर्मवीर जाखड़ और आधा दर्जन से अधिक पत्रकारों ने भी अभिनय किया है। इनके साथ दिल्ली की हेमलता वशिष्ट बबली, ख्याली के सफी मोहम्मद ठेकेदार, सायर सिंह, ओम स्वामी, महेंद्र राजवी, रोहिताश सिंह, हुकुम सिंह, विजेंद्र सिंह, रोमिल सिंह, सद्दाम हुसैन, रामजीलाल स्वामी आदि ने अभिनय किया है। इस फिल्म के गीतों को आवाज रघुवीर सिंह राठौड़ रूपलीसर, सोनू माहेश्वरी और शंकर माहेश्वरी सुजानगढ़ ने दी है। संगीत राजेन्द्र शरनोत का है। फिल्म के डीओपी विकास सक्सेना और संपादक प्रवेश सक्सेना हैं।

इस फिल्म की शूटिंग चूरू, पीथीसर, तारानगर, महलाना, लोहसना बड़ा, ख्याली, बाडेट आदि स्थानों पर हुई है। इस फिल्म को तत्कालीन वसुंधरा राजे सरकार ने उत्कृष्ठ मानकर 3 लाख रुपए अनुदान राशि भी जारी की थी। चूरू, सुजानगढ़ और फतेहपुर के सिनेमाघरों में इस फिल्म ने खूब धूम मचाई थी। शेखावत ने बताया कि चूरू महोत्सव 2025 के दौरान 24 फरवरी को दोपहर बारह बजे पुलिस लाइन के कला मंच में फिल्म आपां नै तो बेटी बचाणी है को प्रदर्शित किया जाएगा। यहां सभी के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा। फिल्म निर्माता निर्देशक राजेन्द्र सिंह शेखावत ने फिल्म को महोत्सव में प्रदर्शित करने के निर्णय का स्वागत करते हुए चूरू कलेक्टर अभिषेक सुराणा और महोत्सव के संयोजक मुदित तिवारी का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles