[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : श्रीमद् भागवत कथा में भगवान कृष्ण का महारास एवं रुकमणी विवाह की झांकी सजाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : श्रीमद् भागवत कथा में भगवान कृष्ण का महारास एवं रुकमणी विवाह की झांकी सजाई

श्रीमद् भागवत कथा में भगवान कृष्ण का महारास एवं रुकमणी विवाह की झांकी सजाई

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : लावरेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंदिर के बत्तीसवें वार्षिकोत्सव के शुभ अवसर पर श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन मंदिर परिसर के सामने श्री चौथमल जी गोयनका नोहरा में व्यास पीठ पर विश्वविख्यात श्रदैय बाल व्यास श्रीकांत शर्मा द्वारा छठे दिन उधव चरित्र, महारासलीला व रुक्मिणी विवाह का वर्णन किया। महाराज श्री ने कहा कि गोपियों ने भगवान श्रीकृष्ण से उन्हें पति रूप में पाने की इच्छा प्रकट की। भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों की इस कामना को पूरी करने का वचन दिया। अपने वचन को पूरा करने के लिए भगवान ने महारास का आयोजन किया। इसके लिए शरद पूर्णिमा की रात को यमुना तट पर गोपियों को मिलने के लिए कहा गया। सभी गोपियां सज-धजकर नियत समय पर यमुना तट पर पहुंच गईं। कृष्ण की बांसुरी की धुन सुनकर सभी गोपियां अपनी सुध-बुध खोकर कृष्ण के पास पहुंच गईं। उन सभी गोपियों के मन में कृष्ण के नजदीक जाने, उनसे प्रेम करने का भाव तो जागा, लेकिन यह पूरी तरह वासना रहित था। माना जाता है कि वृंदावन स्थित निधिवन ही वह स्थान है, जहां श्रीकृष्ण ने महारास रचाया था। यहां भगवान ने एक अद्भुत लीला दिखाई थी, जितनी गोपियां उतने ही श्रीकृष्ण के प्रतिरूप प्रकट हो गए। रुक्मिणी विवाह का वर्णन करते हुऐ कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने सभी राजाओं को हराकर विदर्भ की राजकुमारी रुक्मिणी को द्वारका में लाकर उनका विधिपूर्वक पाणिग्रहण किया। मौके पर आयोजको की ओर से आकर्षक वेश-भूषा में श्रीकृष्ण व रुक्मिणी विवाह की झांकी प्रस्तुत कर विवाह संस्कार की रस्मों को पूरा किया गया। कथा के साथ-साथ भजन संगीत भी प्रस्तुत किये गये।

कथा में रविवार को महाराज श्री द्वारा सुदामा चरित्र वर्णन के साथ कथा को विश्राम दिया जाएगा।

इस अवसर पर बगड़ दादुद्वारा के पीठाधीश्वर अर्जुनदास जी महाराज, मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी इंद्र कुमार मोदी देहली, कृपाशंकर मोदी मुम्बई, सुरेश पंसारी एवं परमेश्वर हलवाई झुंझुनूं, ओमप्रकाश तुलस्यान चैन्नई, राजकुमार अग्रवाल एवं राधेश्याम ढंढारिया जयपुर, अनिल टेकडीवाल दिल्ली, प्रदीप लोहारूका, मुम्बई, जालान परिवार के विजय कुमार जालान, रमाकांत जालान, प्रदीप कुमार जालान, देवेंद्र कुमार जालान, संजय बद्री प्रसाद जालान, अरुण कुमार जालान, नितिन जालान, निखिल जालान, अमित जालान, सुमित जालान, यश जालान, सीए दीनबंधु जालान, सीए सुनील गोयल एवं सीए प्रमोद जालान मुंबई, महावीर प्रसाद गुप्ता एवं शंकरलाल सोन्थलिया चेन्नई, विमल ढढांरिया, अनूप पोद्दार, दिनेश चौधरी सूरत, मंदिर ट्रस्ट कार्यकारिणी सदस्य नरेश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, प्रमोद कुमार अग्रवाल, डॉक्टर डीएन तुलस्यान, श्रीकांत पंसारी, रूपेश तुलस्यान, अमित जगनानी, सुधीर गाड़िया जयपुर सहित अन्यजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker