[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व प्रधानमंत्री पर टिप्पणी के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन:झुंझुनूं में भाजपा सरकार का पुतला फूंका, पर्ची सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पूर्व प्रधानमंत्री पर टिप्पणी के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन:झुंझुनूं में भाजपा सरकार का पुतला फूंका, पर्ची सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए

पूर्व प्रधानमंत्री पर टिप्पणी के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन:झुंझुनूं में भाजपा सरकार का पुतला फूंका, पर्ची सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए

झुंझुनूं : विधानसभा में भाजपा मंत्री अविनाश गहलोत द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर की गई टिप्पणी और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित 5 कांग्रेस विधायकों के निलंबन के विरोध में शनिवार को कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार का पुतला जलाकर पर्ची सरकार मुर्दाबाद, हिंदुस्तान नहीं सहेगा इंदिरा गांधी का अपमान, विधायकों का निलंबन रद्द करो के नारे लगाए।

खेतड़ी प्रधान कांग्रेस नेता मनीषा गुर्जर ने कहा कि जिस तरह से भाजपा सराकर विपक्ष का कर रही है, यह सहन नहीं किया जाएगा। भाजपा सरकार प्रदेश के मुद्दों पर ध्यान दे, सही मायने में विकास करवाए, ना कि विपक्ष को अपशब्द कहे। उन्होंने कहा कि देश के विकास में स्व. इंदिरा गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा एवं देश की रक्षा करने में अपने प्राण तक न्योछावर कर दिए। मंत्री अविनाश गहलोत द्वारा जो गलत व घृणित बयान बाजी की गई है। इन कुंठित शब्दों के लिए उन्हें अविलंब माफी मांगनी चाहिए।

गिडानिया ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पूरी दुनिया आयरन लेड़ी के नाम से जानती थी। अपने घमंड में चूर होकर भाजपा ने उनके लिए अमर्यादित टिप्पणी की है, इससे कांग्रेस पार्टी में गहरा आक्रोश है। पूरे प्रदेशभर में भाजपा सरकार का पुतला फूंका जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार असली मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहती है। सदन में बहस नहीं होने दे रही है। अगर भाजपा सरकार का यही रवैया रहा तो प्रदेश की जनता सड़काें पर आएगी। इस दौरान झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष अजमत अली समेत अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet