[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

परंपरा, विरासत व लोक संस्कृति का संरक्षण उद्देश्य


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

परंपरा, विरासत व लोक संस्कृति का संरक्षण उद्देश्य

चूरू महोत्सव; पद्मश्री से सम्मानित गुलाबो कल सपेरा नृत्य पेश करेंगी, तीसरी पीढ़ी के कलाकार भी साथ होंगे

चूरू : डेढ़ दशक बाद चूरू महोत्सव का आयोजन पुलिस लाइन में 22 फरवरी से शुरू होगा। तीन दिवसीय महोत्सव का आगाज शनिवार सुबह 7.15 बजे गढ़ चौराहे से विरासत कार्निवल यात्रा से होगा। इसमें स्कूली स्टूडेंट्स भी शामिल होंगे। पहले दिन शाम को पुलिस लाइन में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में तीसरी पीढ़ी के साथ पदमश्री गुलाबो सपेरा नृत्य करेंगी।

महोत्सव के तीन दिवसीय आयोजन में विभिन्न सांस्कृतिक व साहित्यिक गतिविधियां होंगी। पहले दिन 22 फरवरी को सुबह 7.15 बजे चूरू गढ़ परिसर से इंद्रमणि पार्क तक विरासत कार्निवल यात्रा निकाली जाएगी। इसी दिन सुबह 10.30 बजे से पारंपरिक परिधान मिस्टर, मिस व मिसेज चूरू, रस्साकशी प्रतियोगिता, आर्ट गैलरी, संगीत व नृत्य प्रतियोगिता, क्राफ्ट व फूड बाजार, राजीविका व महिला सशक्तीकरण पर चर्चा सत्र, पेंटिंग/रंगोली कार्यशाला आदि विभिन्न प्रतियोगिताएं होगी। शाम 6.15 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम में पद्मश्री गुलाबो सपेरा द्वारा नृत्य प्रस्तुति, प्रसिद्ध कोरियोग्राफर संतोष नायर द्वारा निर्देशित वायब्रेंट इंडिया नृत्य प्रस्तुति, बॉलीवुड पार्श्व गायक रविंद्र उपाध्याय, कोक स्टूडियो फेम भंवरी देवी आदि प्रस्तुतियां देंगीं। चूरू महोत्सव में लोगों की भागीदारी के लिए कलेक्टर अभिषेक सुराणा व एसपी जय यादव ने वीडियो संदेश जारी कर महोत्सव में भाग लेने का आह्वान किया है।

आयोजन 22 से 24 फरवरी तक चलेगा। तीनों दिन सुबह व शाम के सत्र में आयोजन होंगे। इधर, गुरुवार को चूरू आए पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने चूरूवासियों ने परंपरा, विरासत एवं लोक संस्कृति से जुड़े चूरू महोत्सव में लोगों को जुड़ने का आह्वान किया। ताकि इनका संरक्षण हो।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77