[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दूल्हे को घोड़ी से उतारा-मारपीट की, पिता को मारा थप्पड़:बारातियों को भी पीटा, घोड़ी छीनकर ले गए; 5 लोगों पर केस दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जालोरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दूल्हे को घोड़ी से उतारा-मारपीट की, पिता को मारा थप्पड़:बारातियों को भी पीटा, घोड़ी छीनकर ले गए; 5 लोगों पर केस दर्ज

दूल्हे को घोड़ी से उतारा-मारपीट की, पिता को मारा थप्पड़:बारातियों को भी पीटा, घोड़ी छीनकर ले गए; 5 लोगों पर केस दर्ज

जालोर : जालोर जिले के सांचौर के हरियाली गांव में दलित दूल्हे को घोड़ी पर बैठने से रोकने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना 18 फरवरी की रात करीब 9:30 बजे की है। दूल्हा सुनील कुमार घोड़ी पर बैठा था और तोरण की रस्म चल रही थी। इसी दौरान बलवंत सिंह और महिपाल सिंह अपने 5 साथियों के साथ 2 गाड़ियों में वहां पहुंचे। आरोपियों ने बारात में शामिल लोगों से मारपीट की। दूल्हे के पिता भागीरथ को थप्पड़ मारा और जातिसूचक गालियां दीं। आरोपियों का कहना था कि बिना इजाजत उनके गांव में घोड़ी पर चढ़ने की हिम्मत कैसे की।

पुलिस की मौजूदगी में दूल्हे को वापस घोड़ी पर बिठाकर शादी की रस्म पूरी करवाई।
पुलिस की मौजूदगी में दूल्हे को वापस घोड़ी पर बिठाकर शादी की रस्म पूरी करवाई।

धमकी दी- केस किया तो गांव में घुसने नहीं देंगे

दूल्हे को जबरन घोड़ी से नीचे उतारकर आरोपी पीटने लगे। बीच-बचाव करने आए बारातियों और स्थानीय लोगों को भी धमकाया। बलवंत सिंह घोड़ी लेकर चला गया और बाकी आरोपी गाड़ियों में बैठकर फरार हो गए। आरोपियों ने जाते समय धमकी दी कि अगर उनके खिलाफ केस किया तो दूल्हे को दोबारा गांव में नहीं घुसने देंगे। साथ ही लड़की के परिवार को भी गांव से निकाल देने की धमकी दी।

बारात आने से पहले ही जताई थी आपत्ति

दुल्हन के परिजनों के मुताबिक, बारात आने से पहले ही आरोपी बलवंत सिंह ने आपत्ति जताई थी। उसने कहा था कि दलित घोड़ी पर बैठेंगे तो राजपूत क्या करेंगे। इससे नाराज होकर बलवंत सिंह सहित अन्य चार लोग पहुंचे और घोड़ी वाले से घोड़ी छीनकर अपने घर ले जाकर बांध दी। पुलिस ने 18 फरवरी की रात को 3 लोगों को हिरासत में लिया। बुधवार को उन्हें शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच जारी है।

पुलिस की मौजूदगी में पूरी करवाई रस्म

घटना की जानकारी मिलते ही दूल्हे के परिजन सकते में आ गए। आनन-फानन में पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। जिसके बाद उन्होंने जयपुर से जालोर एसपी ज्ञानचंद यादव सहित प्रशासनिक अमले को पूरे मामले की जानकारी दी। इस बात की भनक लगते ही आरोपी पक्ष के लोग दुल्हन के घर पहुंचे और मध्यस्थता करके घोड़ी वापस पहुंचाई और मामले को लेकर माफी मांगी। इस दरम्यान पुलिस के आला अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दूल्हे को वापस घोड़ी पर बिठाकर शादी की रस्म पूरी करवाई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89