बस की चपेट में आने से चार वर्षीय बालिका की मौत
बस की चपेट में आने से चार वर्षीय बालिका की मौत
खेतड़ी : खेतड़ी पुलिस थाना अंतर्गत ढुढानिया गांव में बुधवार को बस की चपेट में आने से 4 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। थानाधिकारी खेतड़ी गोपाल लाल जांगिड़ ने बताया की थाने में ढाणी सुखपुरा ढुढानिया निवासी ग्यारसी लाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई की सुबह प्रार्थी व उसकी पोती अनुष्का (4) अपने मकान के सामने शीतला माता मंदिर के पास खड़े थे। इतने में एक निजी बस चालक ने तेज गति व लापरवाही से बस चलाते हुए प्रार्थी की पोती के टक्कर मार दी । परिजन अनुष्का को लेकर राजकीय अजीत उप जिला अस्पताल खेतड़ी लेकर आए । जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर राजकीय अजीत उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2201955

