[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

IPS पंकज चौधरी का डिमोशन:राजस्थान में पहली बार किसी भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी का पे स्केल भी घटाया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

IPS पंकज चौधरी का डिमोशन:राजस्थान में पहली बार किसी भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी का पे स्केल भी घटाया गया

IPS पंकज चौधरी का डिमोशन:राजस्थान में पहली बार किसी भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी का पे स्केल भी घटाया गया

जयपुर : राजस्थान के इतिहास में पहली बार भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी का डिमोशन किया गया है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पंकज कुमार चौधरी पर यह कार्रवाई पारिवारिक मामले की जांच के बाद की गई है। इससे पहले किसी भी आईपीएस अधिकारी पर ऐसी कार्रवाई नहीं की गई थी।

कार्मिक विभाग की जांच के बाद चौधरी का 3 साल के लिए डिमोशन किया गया है। चौधरी राजस्थान कैडर के 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। जांच के बाद लेवल 11 की वेतन श्रृंखला से लेवल 10 की कनिष्ठ वेतन श्रृंखला में डिमोशन किया गया है। जॉइनिंग के समय फ्रेशर आईपीएस को कनिष्ठ वेतन श्रृंखला (जूनियर पे स्केल) मिलती है।

अब उनका पदनाम पुलिस अधीक्षक से पुलिस अधीक्षक (लेवल 10) कर दिया गया है। वे वर्तमान में पुलिस अधीक्षक कम्युनिटी पॉलिसिंग, पुलिस मुख्यालय जयपुर के पद पर कार्यरत हैं। वहीं पंकज चौधरी का कहना है कि कार्मिक विभाग का आदेश प्राप्त हो चुका है। इस संदर्भ में केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण, नई दिल्ली के 2020, हाईकोर्ट, नई दिल्ली के 2021 के आदेश, सुप्रीम कोर्ट के 2021 के आदेश द्वारा मेरे पक्ष में चार वर्ष पूर्व निर्णय पारित हो चुका है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77