[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में 50 साल पुरानी दुकानें हटाई:8 परिवार 8 दिन से धरने पर बैठे, मालिकाना हक के बारे में पूछने पर अधिकारी बोले-नो कमेंट्स


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में 50 साल पुरानी दुकानें हटाई:8 परिवार 8 दिन से धरने पर बैठे, मालिकाना हक के बारे में पूछने पर अधिकारी बोले-नो कमेंट्स

उदयपुरवाटी में 50 साल पुरानी दुकानें हटाई:8 परिवार 8 दिन से धरने पर बैठे, मालिकाना हक के बारे में पूछने पर अधिकारी बोले-नो कमेंट्स

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में नगर पालिका प्रशासन ने कार्रवाई कर 8 दुकानों को हटाया था। बस स्टैंड पर सती भवन के पास स्थित विवादित जमीन से 7 फरवरी को लकड़ी और लोहे की आठ दुकानें हटा दी गईं। इन दुकानों के मालिक पिछले 50 वर्षों से यहां अपना व्यवसाय चला रहे थे।

प्रभावित दुकानदारों में सुरजभान शर्मा, कैलाश चंद्र शर्मा, नरोत्तम शर्मा, राजेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, अलकेश शर्मा, महेश शर्मा और कजोड़मल सैनी शामिल हैं। ये सभी पिछले आठ दिनों से विवादित स्थल के सामने धरने पर बैठे हैं और अपनी दुकानें वापस लगाने की मांग कर रहे हैं।

मालिकाना हक के बारे में पूछने पर अधिकारी बोले-‘नो कमेंट्स’

मामले में उपखंड अधिकारी सुमन सोनल का कहना है कि उन्होंने केवल नगर पालिका की मांग पर जाब्ता उपलब्ध कराया था। वहीं नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी तौफिक अहमद का दावा है कि उपखंड अधिकारी कार्यालय से प्राप्त परिवाद के आधार पर कार्रवाई की गई। जब उनसे विवादित जमीन के मालिकाना हक के बारे में पूछा गया तो वे चुप्पी साध कर ‘नो कमेंट्स’ कहने लगे।

इनका ये कहना

उदयपुरवाटी तहसीलदार रजनी यादव ने कहा-मामला नगर पालिका क्षेत्र का होने से सीमा का निर्धारण और स्वामित्व का निर्धारण नगर पालिका द्वारा किया जाता है। अतिक्रमण हटाने के मामले में उनके यहां से ना सीमाज्ञान करवाया गया और ना ही किसी प्रकार की रिपोर्ट ली गई थी।

वहीं उदयपुवाटी नगर पालिका ईओ तौफिक अहमद ने कहा-अग्रवाल समाज की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए परिवाद आया था। उस संबंध में समाज के लोगों से कागजात मांगे गए हैं। दो दिन में नपती कराके कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62