[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंचायत में हुआ 1.28 करोड़ रुपये का घोटाला, बीडीओ और सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पंचायत में हुआ 1.28 करोड़ रुपये का घोटाला, बीडीओ और सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज

रिपोर्ट में बताया गया कि इस भुगतान के बारे में जांच करने के लिए और भुगतान का रिकॉर्ड लेने के लिए कई बार पंचायत समिति की टीम पंचायत भवन गई, लेकिन वहां पर बीडीओ पीयूष भारद्वाज नहीं मिले। ना ही जांच कमेटी के समक्ष प्रस्तुत हो रहे हैं और ना ही रिकॉर्ड दे रहे हैं।

झुंझुनूं : झुंझुनूं में एक ग्राम पंचायत में एक करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत की सरपंच और बीडीओ ने मिलकर एक करोड़ 28 लाख रुपये गबन कर लिया। घोटाले की बात की जानकारी मिली तो उच्चधिकारियों के निर्देश पर सदर थाने में सरपंच और बीडीओ के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। आरोपी बीडीओ पीयूष भारद्वाज पर अनियमित भुगतान के मामले को लेकर पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। हालांकि, बीडीओ  का कहना है कि उसने किसी भी प्रकार का कोई गबन नहीं किया है।

सरपंच और बीडीओ के खिलाफ केस दर्ज
झुंझुनूं पंचायत समिति के विकास अधिकारी करणीराम ने उदावास पंचायत में एक करोड़ रुपये से अधिक के गबन को लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उदावास बीडीओ पीयूष भारद्वाज ने 1 करोड़ 28 लाख 43 हजार 95 रूपए के 747 भुगतान अलग-अलग संविदा कर्मचारी के खातों में भुगतान किया है, जो अनियमित भुगतान की श्रेणी में माने गए। कोई भी भुगतान सरपंच की सहमति के बिना नहीं होता। इसलिए सरपंच सुमन देवी और बीडीओ पीयूष भारद्वाज के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

फर्जी भुगतान पर बीडीओ पहले भी हो चुका है सस्पेंड
रिपोर्ट में बताया गया कि इस भुगतान के बारे में जांच करने के लिए और भुगतान का रिकॉर्ड लेने के लिए कई बार पंचायत समिति की टीम पंचायत भवन गई, लेकिन वहां पर बीडीओ पीयूष भारद्वाज नहीं मिले। ना ही जांच कमेटी के समक्ष प्रस्तुत हो रहे हैं और ना ही रिकॉर्ड दे रहे हैं। जिसके चलते अब एफआईआर दर्ज करवाई गई है। बीडीओ पीयूष भारद्वाज को इससे पहले इंडाली में करीब 90 लाख और प्रतापपुरा पंचायत में करीब 20 लाख से ज्यादा के अनियमित भुगतान पर सस्पेंड किया गया था। हालांकि कोर्ट ने उनके निलंबन पर स्टे लगा दिया था।
बीडीओ बोला- पंचायत समिति के पास सारा रिकॉर्ड है
पीयूष भारद्वाज उदावास में बीडीओ पद पर कार्यरत है। उनके पास इंडाली और प्रतापपुरा पंचायत का अतिरिक्त कार्यभार था। वीडीओ पीयूष भारद्वाज ने बताया कि उन्होंने किसी तरह का गबन नहीं किया है। जो भुगतान किया गया है, उनके कार्य मौके पर मौजूद है। पंचायत समिति के पास सारा रिकॉर्ड है। एफआईआर के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। वे हर प्रकार की जांच में सहयोग करेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62