[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

काजड़ा में हुआ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

काजड़ा में हुआ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

काजड़ा में हुआ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

सूरजगढ़ : पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत काजड़ा के रतनलाल काजड़िया राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ग्राम पंचायत काजड़ा, जीवन ज्योति चैरिटेबल ट्रस्ट सूरजगढ़, सिटी हॉस्पिटल सूरजगढ़, आर के एल्यूमीनियम सूरजगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में स्वर्गीय सुनील कुमार मेघवाल की चतुर्थ पुण्यतिथि एवं स्वर्गीय महावीर प्रसाद कुमावत की छठी पुण्यतिथि पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्वर्गीय सुनील कुमार व स्वर्गीय महावीर की तस्वीर के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर रक्तदान शिविर को शुरू किया। रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए 95 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले वीरों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर सरपंच मंजू तंवर, डॉ. रवि शर्मा प्राचार्य बरासिया कॉलेज सूरजगढ़, समाज सेवी सज्जन अग्रवाल सूरजगढ़, मनजीत सिंह तंवर, जीवन ज्योति चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप मान, आदर्श समाज समिति इंडिया के फाउंडर धर्मपाल गाँधी, शीतल कुमावत, मीना कांस्टेबल, सुमन रेंजर, मुकेश दिवाच, शिक्षाविद् रामदेव मान, ठेकेदार रणवीर सिंह,मोहनलाल, विजेंद्र कुमार, ठेकेदार नाहर सिंह शेखावत, भरत नागवान, विनोद सोनी, धीर सिंह नायक, अशोक कुमावत, राजेन्द्र सैनी, अक्षय शर्मा, हिमांशु नागवान, मूलचंद मेघवाल, हरि सिंह गुरावडिया, जागेराम, जीवन ज्योति चैरिटेबल ट्रस्ट सदस्य विद्याधर सैनी, सज्जन सैनी, बलवान सिंह भास्कर, सज्जन वर्मा, रामावतार कुल्हार, राजकुमार कुलहरि, ओमप्रकाश कौशिक, रविन्द्र सिंह सांगवान, विकास कुमार, शेर सिंह शेखावत, रूप सिंह, रामचन्द्र, दरिया सिंह डीके, शिक्षाविद् जगदीश प्रसाद सैन नरेन्द्र कुमार, निखिल तंवर, रिशाल सिंह गुर्जर सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। सरपंच मंजू तंवर ने सभी रक्त वीरों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए शिविर में पधारे हुए लोगों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad