[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में हड़ताल पर जाएंगे जलदाय विभाग के कर्मचारी:बोले- 4 महीने से सैलरी नहीं मिल रही, पानी की सप्लाई ठप होगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में हड़ताल पर जाएंगे जलदाय विभाग के कर्मचारी:बोले- 4 महीने से सैलरी नहीं मिल रही, पानी की सप्लाई ठप होगी

सीकर में हड़ताल पर जाएंगे जलदाय विभाग के कर्मचारी:बोले- 4 महीने से सैलरी नहीं मिल रही, पानी की सप्लाई ठप होगी

सीकर : जलदाय विभाग में पानी सप्लाई का काम करने वाले पंप चालक सैलरी नहीं मिलने से परेशान है। जिसके बाद अब पंप चालकों ने विभाग को हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। पंप चालकों का कहना है कि उन्हें पिछले 4 महीने से सैलरी नहीं मिल रही जिससे उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है।

4 महीने से सैलरी नहीं मिलने का आरोप

पंप चालक मोहित दानोदिया ने बताया कि सीकर में अमृत योजना के तहत पेयजल आपूर्ति के लिए देवेंद्र कंस्ट्रक्शन कंपनी, जोधपुर को टेंडर दिया हुआ है। कंपनी ने पानी सप्लाई के लिए जिन पंप चालकों को अल्प वेतन पर नियुक्त कर रखा है उन्हें चार माह से वेतन नहीं दिया जा रहा। ऐसे में पंप चालकों की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है और उनके परिवारों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

हड़ताल पर जाने की चेतावनी

इस समस्या से जूझ रहे पंप चालकों ने पीएचइडी विभाग के अधीक्षण अभियंता से मिलकर पीड़ा बताई गई है और उन्हें चार माह का रुका हुआ वेतन दिलाने का ज्ञापन सौंपा है। वहीं पंप चालकों ने जलदाय विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 28 फरवरी तक उन्हें बकाया वेतन नहीं मिला तो पंप चालक हड़ताल पर चले जाएंगे। जिसके कारण पेयजल सप्लाई भी बाधित होगी। लेकिन इसकी जिम्मेदारी कंपनी और विभाग के अधिकारियों की होगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin