[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा, 7 गिरफ्तार:एक दूसरे को मारने पर उतारू हुए, पुलिस मामले की पूछताछ में जुटी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा, 7 गिरफ्तार:एक दूसरे को मारने पर उतारू हुए, पुलिस मामले की पूछताछ में जुटी

सीकर में जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा, 7 गिरफ्तार:एक दूसरे को मारने पर उतारू हुए, पुलिस मामले की पूछताछ में जुटी

सीकर : सीकर जिले की दादिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए झगड़े में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया था और एक दूसरे को जान से मारने पर उतारू हो गए थे।

7 को मौके से गिरफ्तार किया

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 फरवरी को जमीनी विवाद को लेकर हेड कांस्टेबल शर्मिला द्वारा दोनों पक्षों से समझाइश की जा रही थी। इस दौरान दोनों पक्षों में लड़ाई झगड़ा हो गया और एक दूसरे से मारपीट करने लगे। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से समझाइश की लेकिन वे नहीं माने। इस मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान भंवरलाल (42), नंदलाल (55), गौरीशंकर (47), दुलीचंद (52), नरेश (24), गोपाल (19), सुरेश (43) के रूप में हुई है। पकड़े गए सभी आरोपी कटराथल सीकर के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin