[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : गोठड़ा ग्राम पंचायत से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ,प्रत्येक बूथ पर सरकार की उपलब्धियों से अवगत करा जोड़ा जाएगा कार्यकर्ताओं को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : गोठड़ा ग्राम पंचायत से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ,प्रत्येक बूथ पर सरकार की उपलब्धियों से अवगत करा जोड़ा जाएगा कार्यकर्ताओं को

प्रत्येक वार्ड के प्रत्येक घर मे राहुल गांधी का संदेश पहुंचे। राहुल गांधी का आह्वान है कि भारत मे जो एक नफरत का वातावरण देश में फैला हुआ है उसको दूर करके हाथ से हाथ को जोड़ना है

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के गोठड़ा ग्राम पंचायत में शुक्रवार को कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर जाकर सरकार की उपलब्धियों से अवगत करा कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए प्रेरित करने का निर्णय लिया।

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोकल चंद सैनी ने अपने संबोधन मे कहा की : पूरे देश में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का शुभारंभ हो चुका है राहुल गांधी की डेढ़ सौ दिन की यात्रा, “भारत जुड़े यात्रा” जो कि 2 दिन बाद श्रीनगर में पूर्ण होने जा रही है। हाथ से हाथ जोड़ों प्रोग्राम एक फ्लोअप प्रोग्राम है। हम इसमें राहुल गांधी का संदेश सभी जगह पहुचाएंगे गांव-गांव, शहर-शहर, हर गलियों में पैदल चलना है और कोशिश करनी है कि प्रत्येक वार्ड के प्रत्येक घर मे राहुल गांधी का संदेश पहुंचे। राहुल गांधी का आह्वान है कि भारत मे जो एक नफरत का वातावरण देश में फैला हुआ है उसको दूर करके हाथ से हाथ को जोड़ना है।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोकुल चंद सैनी ने सीएम सलाहकार डॉ जितेंद्र सिंह के निर्देश पर गोठड़ा से अभियान की विधिवत रूप से शुरुआत की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गोकुल चंद सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से गरीब व आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने को लेकर अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होकर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में कोरोना महामारी के दौरान सबसे ज्यादा पीड़ा आमजन को झेलनी पड़ी थी। जिस पर सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ किया। जिसमें प्रदेश के नागरिकों को दस लाख रुपए तक की चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। इस योजना से इलाज के अभाव में किसी भी व्यक्ति को परेशान नहीं होना पड़ेगा तथा सरकारी व निजी अस्पतालों में चिकित्सा की सुविधा लोगों को आसानी से मिल रही है। इसके अलावा सरकार की ओर से गरीबों, असहाय व मजदूर वर्ग के लोगों के लिए भी अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने बेटी बचाओ अभियान मे सहयोग करते हुए उनके जन्म पर से लेकर शिक्षा तक की सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के चार साल पूर्ण होने पर अनेक विकास कार्य करवाए हैं। जिसको लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर जाकर आमजन को अवगत करवाया जाएगा तथा पार्टी की मुख्य विचारधरा से जोड़ने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने के निर्देश दिए।

यह पद यात्रा गोठड़ा पंचायत के प्रत्येक वार्ड मे घुमेगी। इस मोके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोकल चंद सैनी के उदबोधन के पश्चात यात्रा का यह प्रथम चरण सम्पन्न शुरू हुआ। इस अवसर पर भारी सख्या में महिलाओं व जनता का अपार स्नेह मिला।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि हरिराम गोठड़ा, प्रदेश महासचिव अनिल बोहरा, उपसरपंच बीजू पासवान, वार्ड पंच मनोज, सतरा, सांवलराम सैनी, तुलाराम, सुरेंद्र, कैलाश शर्मा, मूलचंद मेघवाल, जग्गू राम, रतिनाथ, वार्ड पंच राजकुमार मेघवाल, गोपाल सिंह, इस्ताक सहित अनेक कार्यकर्ता अभियान में शामिल हुए।

 

 

Related Articles