भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण का करेंगे नागरिक अभिनंदन
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण का करेंगे नागरिक अभिनंदन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर नव निर्वाचित भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा के पुनः जिलाध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ता पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ व विधायक हरलाल सहारण का करेगे नागरिक अभिन्नदन। संगठन पर्व के तहत जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा के पुनः जिलाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित होने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ता 14 फरवरी सुबह 09.30 बजे पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ व विधायक हरलाल सहारण के चूरू पहुचने पर नागरिक अभिन्नदन करेगे।
इस अवसर पर कार्यकर्ता रतननगर तिराहे परआतिशबाजी कर इन दोनो का अभिन्नदन करेगे एवम् सैकड़ो गाड़ियो के काफिले के साथ उनको पुर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर लायेगे जहां सभी मण्डल अध्यक्षो कार्यकर्ताओ एवम् वरिष्ठ नेताओं द्वारा इनका अभिन्नदन किया जायेगा। इस अवसर पर चूरू विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों का भी अभिनंदन किया जाएगा।जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया ने बताया कि इस सदंर्भ में कार्यकर्ताओ की बैठक की गई है। देहात मण्डल एवम् शहर मण्डल के सभी कार्यकर्ताओ में उत्साह व जोश है और 14 फरवरी को हजारो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित होकर इस कार्यक्रम के साक्षी बनेगे।