[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व मंत्री गुढ़ा बोले- सब्र का इम्तिहान मत लो:स्थिति बिगड़ सकती है, इलाज कर देंगे-नहीं देखेंगे कि वर्दी में है या कोई और


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पूर्व मंत्री गुढ़ा बोले- सब्र का इम्तिहान मत लो:स्थिति बिगड़ सकती है, इलाज कर देंगे-नहीं देखेंगे कि वर्दी में है या कोई और

पूर्व मंत्री गुढ़ा बोले- सब्र का इम्तिहान मत लो:स्थिति बिगड़ सकती है, इलाज कर देंगे-नहीं देखेंगे कि वर्दी में है या कोई और

झुंझुनूं : पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा का कहना है कि झुंझुनूं के बीचों-बीच स्थित कान्हा पहाड़ी पर फिर से खनन शुरू किया जा रहा है। आसपास के लोगों का स्वास्थ्य व जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ब्लास्टिंग से स्थानीय लोगों के घरों में दरारें आ गई है। लोगों के सब्र का इम्तिहान ना लिया लाए, अगर ऐसा ही चलता रहा तो स्थिति बिगड़ सकती है। अगर स्थिति बिगड़ गई तो इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा।

गुरुवार की दोपहर समर्थकों के साथ झुंझुनूं शहर स्थित काना पहाड़ी पर खनन का विरोध करने पहुंचे गुढ़ा ने कहा- पहाड़ी पर खनन से हुए खड्डों में 9 बच्चे डूबकर मर चुके है। ब्लास्टिंग से लोगों के घरो में नुकसान हुआ, उसका सर्वे कराकर उन्हें मुआवजा देने की जगह खनन कार्य फिर से चालू करवा दिया।

शहर के बीचों- बीच खनन की मंजूरी देना पूरी तरह से गलत है। खनन कार्य शुरू नहीं होने देंगे। बार बार लोगों को परेशान मत करो। इन्तेहा हो गई है। अगर स्थिति बिगड़ गई तो इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा।

उन्होंने कहा- प्रशासन से क्या उम्मीद की जा सकती है। मासूम के बलात्कारियों को पकड़ कर छोड़ देते है। अगर फिर से काम शुरू किया जाएगा, तो इलाज कर देंगे। फिर हम यह नहीं दखेंगे कि वर्दी में है या नहीं, जिसके बाद वे जिंदगी में कभी भी फिर से प्रयास नहीं कर पाएंगें।

विवाद झुंझुनूं शहर के बीचोंबीच स्थित कान्हा पहाड़ी को लेकर है, जहां आसपास के लोग खनन का विरोध कर रहे है।
विवाद झुंझुनूं शहर के बीचोंबीच स्थित कान्हा पहाड़ी को लेकर है, जहां आसपास के लोग खनन का विरोध कर रहे है।

लोगों का आरोप- आसपास के घरों में आ रही दरारें

कान्हा पहाड़ी झुंझुनूं शहर के बीचों- बीच स्थित है, जहां इस बार लीज जारी की गई है। आसपास के वार्डों में रहने वाले लोगों का आरोप है कि हैवी ब्लास्टिंग से उनके घरों में दरारें आ रही है। जबकि धूल के कारण घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। इसके कारण प्रशासनिक स्तर पर लीज पर रोक लगाने की मांग की है।

सूचना के बाद डिप्टी वीरेंद्र शर्मा और हरिसिंह धायल मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से समझाइश का प्रयास किया। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने लीज को निरस्त करने की मांग की है।

लीज धारक करवा चुके हैं मामला दर्ज

हालांकि लीज धारक श्याम सिंह कटेवा ने कोतवाली थाने में गत दिनों एक रिपोर्ट दी थी। जिसमें उन्होंने गुढ़ा पर गंभीर आरोप लगाए थे कि वे उसके परिवारजनों को धमकी दे रहे थे कि खान चलानी है तो महीने की बंधी देनी होगी। गुढ़ा समेत 12 लोगों के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया था, जिसकी जांच जारी है।

रिपोर्ट में बताया- 6 दिसबर को पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढा की अगुवाई में इब्राहिम, इम्तियाज़ तगाला, खादिम तगाला, असलम मिर्जा, अकरम चेजारा, यूनुस मास्टर, डॉ. जावेद, आजम राठौड़, आमीन मास्टर, सोनू बुहाना, इकबाल जाजोदिया समेत सैकड़ों लोगों की भीड़ तालाब काना पहाड़ खनन क्षेत्र पर पहुंचीं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin